1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NZ: मिचेल सैंटनर ने दिया कॉपी-पेस्ट बयान, अब भारतीय कप्तान के जवाब ने कर दी बोलती बंद

IND vs NZ: मिचेल सैंटनर ने दिया कॉपी-पेस्ट बयान, अब भारतीय कप्तान के जवाब ने कर दी बोलती बंद

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Mar 07, 2026 08:55 pm IST,  Updated : Mar 07, 2026 08:55 pm IST

IND vs NZ: भारतीय टीम के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच से पहले कीवी टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर का बड़ा बयान सामने आया था, जिसको लेकर अब टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव का जवाब भी आ गया है।

Suryakumar Yadav- India TV Hindi
सूर्यकुमार यादव Image Source : PTI

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 8 मार्च को खेले जाने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले का इंतजार सभी क्रिकेट फैंस काफी बेसब्री के साथ कर रहे हैं। डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया के पास जहां तीसरी बार इस ट्रॉफी को अपने नाम करने का मौका है तो वहीं न्यूजीलैंड की नजरें पहली बार ट्रॉफी जीतने पर टिकी हुई हैं। फाइनल मुकाबले से एक दिन पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों टीमों के कप्तान आए थे, जिसमें न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने एक ऐसा बयान दिया जिसका जवाब भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने काफी शानदार तरीके से देते हुए उनकी बोलती बंद कर दी है।

सब ही सेम लाइन चिपका रहे हैं

न्यूजीलैंड टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर ने भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने दिए बयान में कहा था कि उनकी टीम की कोशिश रहेगी की वह अहमदाबाद में इस ट्रॉफी को जीतने के साथ स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को खामोश कर सके। सैंटनर के इसी बयान को लेकर जब भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव से पूछा गया तो उन्होंने इसका जवाब अपने अंदाज में देते हुए कहा कि सब ही सेम लाइन चिपका रहे हैं। कुछ तो नया बोलो। बता दें कि साल 2023 के वनडे वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस ने कुछ इसी तरह का बयान दिया था।

यह एक बेहतरीन मुकाबला होगा

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव से न्यूजीलैंड टीम को लेकर पूछे गए सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि मैंने टीवी पर उनके टी20 वर्ल्ड कप मैच नहीं देखे हैं। हमने हाल ही में उनके खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज खेली थी और यह लगभग वही टीम है जिसका हमने सामना किया था। वह अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं और हम भी इसलिए यह एक बेहतरीन मुकाबला होने की उम्मीद की जा सकती है। घरेलू फैंस के सामने वर्ल्ड कप फाइनल खेलना अपने आप में एक खास अनुभव है और इस क्षण को लेकर टीम का हर एक सदस्य उत्साहित है। एक कप्तान के तौर पर मुझपर दबाव होगा जिससे मैं इनकार नहीं कर सकता हूं, लेकिन ऐसे ही दबाव में आप अपना सर्वश्रेष्ठ खेल खेलने के लिए खुद को तैयार करते हैं।

ये भी पढ़ें

IND vs NZ T20 World Cup Final: कीवी टीम में दिख रहा खिताबी मैच से पहले बुमराह का खौफ, सैंटनर ने बताया उन्हें वर्ल्ड-क्लास बॉलर

IND vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले कप्तान सूर्या ने बताया कैसा है टीम का माहौल, वरुण चक्रवर्ती के फॉर्म पर दिया जवाब

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल