Saturday, March 07, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले वरुण चक्रवर्ती पर बुरी तरह भड़के अश्विन, कहा मैं यह बार-बार कहते-कहते थक गया हूं

IND vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले वरुण चक्रवर्ती पर बुरी तरह भड़के अश्विन, कहा मैं यह बार-बार कहते-कहते थक गया हूं

Written By: Abhishek Pandey @anupandey29 Published : Mar 07, 2026 06:12 pm IST, Updated : Mar 07, 2026 06:12 pm IST

IND vs NZ Final: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के लिए एक जो सबसे बड़ी चिंता है वह स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती का फॉर्म जिनका सुपर-8 से लेकर सेमीफाइनल मैच में भी गेंद से काफी खराब प्रदर्शन देखने को मिला था।

Varun Chakravarthy- India TV Hindi
Image Source : AP वरुण चक्रवर्ती

भारतीय टीम 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम का सामना करेगी। इस मैच से पहले टीम इंडिया अपनी सभी दिक्कतों को दूर करना चाहेगी जिसमें सबसे बड़ी चिंता स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का फॉर्म है। सुपर-8 के मैचों की शुरुआत होने के बाद से इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच तक वरुण चक्रवर्ती के प्रदर्शन में लगातार गिरावट देखने को मिली, जिससे वह मैच विनर गेंदबाज होने की जगह पर अब एक बड़ी टेंशन बन चुके हैं। फाइनल मुकाबले से पहले वरुण चक्रवर्ती को लेकर टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन का बयान आया जिसमें वह काफी भड़के हुए भी नजर आए।

मैं इस बात को समझाते-समझाते थक गया हूं

वरुण चक्रवर्ती के लिए इंग्लैंड के खिलाफ खेला गया सेमीफाइनल मुकाबला किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हुआ। इस मैच में उन्होंने जहां अपने चार ओवर्स में 64 रन दिए तो सिर्फ एक विकेट ही हासिल करने में कामयाब हो सके। रविचंद्रन अश्विन ने यूट्यूब पर अपने शो ऐश की बात में वरुण चक्रवर्ती के गेंदबाजी प्रदर्शन को लेकर कहा कि जब भी उन्हें मार पड़ती है तो उनका कॉन्फिडेंस पूरी तरह गिर जाता है।  यह बार-बार कहते-कहते थक गया हूं कि पिछले कुछ मैचों से बल्लेबाज उनके खिलाफ इसी रणनीति से मैदान पर उतर रहे हैं। वरुण को बाएं हाथ के बल्लेबाजों को राउंड द विकेट गेंदबाजी नहीं करनी चाहिए।

यह हर गेंदबाज के साथ होता है

अश्विन ने अपने बयान में आगे कहा कि वरुण चक्रवर्ती के गेंदबाजी पर अब बल्लेबाज आक्रामक खेलना पसंद कर रही हैं। ऐसा किसी भी गेंदबाज के साथ होना सामान्य है जिसमें बल्लेबाज उनकी गेंदों को पढ़ रहा है। ऐसे में किसी भी गेंदबाज को यदि बेहतर होना है तो उसे थोड़ा रणनीतिक रूप से खुद को बेहतर करना होगा, जिसमें आपको सही लाइन और लेंथ देखनी पड़ेगी जिससे आप बिल्कुल भी भटक नहीं सकते हैं। बता दें कि सुपर-8 में वरुण चक्रवर्ती ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में 47 रन दिए थे, इसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ 35 रन तो वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम मुकाबले में अपने 4 ओवर्स में चक्रवर्ती ने कुल 40 रन दिए। ऐसे में फाइनल मैच में उनकी जगह को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

ये भी पढ़ें

'दो-दो विकेटकीपर चाहिए', वाइड फेंकने के लिए अभिषेक शर्मा ने अर्शदीप को किया ट्रोल, वीडियो हो रहा है खूब वायरल

डेल स्टेन ने IND vs NZ फाइनल को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी, कहा- इस टीम को दूंगा चोकर्स का टैग

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement