1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'दो-दो विकेटकीपर चाहिए', वाइड फेंकने के लिए अभिषेक शर्मा ने अर्शदीप को किया ट्रोल, वीडियो हो रहा है खूब वायरल

'दो-दो विकेटकीपर चाहिए', वाइड फेंकने के लिए अभिषेक शर्मा ने अर्शदीप को किया ट्रोल, वीडियो हो रहा है खूब वायरल

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Mar 07, 2026 07:53 am IST,  Updated : Mar 07, 2026 07:56 am IST

Abhishek Sharma Video: सोशल मीडिया पर अभिषेक शर्मा का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। उस वीडियो में अभिषेक खराब गेंदबाजी के लिए अर्शदीप को ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं।

Abhishek Sharma & Arshdeep Singh- India TV Hindi
अभिषेक शर्मा & अर्शदीप सिंह Image Source : AP/AFP

Abhishek Sharma Video: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंडिया और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला गया। इस मैच में हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को छोड़ दें तो टीम इंडिया के बाकी के बॉलर्स की जमकर धुनाई हुई। अर्शदीप सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में चार ओवर के स्पेल में 51 रन खर्च किए थे। इस दौरान उन्होंने पांच वाइड गेंदें फेंकी थी। इस बीच अभिषेक शर्मा ने अर्शदीप को उनकी दिशाहीन गेंदबाजी को लेकर ट्रोल किया है।

अभिषेक शर्मा ने की अर्शदीप की टांग खिंचाई

इंडिया इंग्लैंड के बीच खेले गए सेमीफाइनल मैच के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, अर्शदीप सिंह और संजू सैमसन टीम बस के अंदर नजर आ रहे हैं। इस दौरान अभिषेक शर्मा पर अर्शदीप सिंह उनकी फील्डिंग को लेकर नाइस फील्डिंग कहते हैं, जिसके जवाब में अभिषेक शर्मा खराब फील्डिंग के लिए अर्शदीप की टांग खींचते हुए नजर आते हैं।

अभिषेक शर्मा ने कहा कि अर्शदीप को गेंदबाजी करने के लिए दो विकेटकीपर की जरूरत पड़ती है, क्योंकि वह वाइड गेंदें ज्यादा करने लगा है। इसके बाद अर्शदीप ने संजू सैमसन से पूछा कि क्यों संजू भाई दो कीपर लगा लें और फिर उन्होंने ईशान किशन की तरफ देखा और कहा कि अपने पास तो प्लेइंग XI में दो विकेटकीपर हैं भी। बता दें कि भारत की प्लेइंग इलेवन में संजू और ईशान दोनों खेल रहे हैं और दोनों विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। फैंस को उनका ये वीडियो काफी ज्यादा पसंद आ रहा है और वो इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

टी20 वर्ल्ड कप में खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं अभिषेक शर्मा

जारी टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का बल्ला अभी तक नहीं चला है। जिम्बाब्वे के खिलाफ 55 रन की पारी को छोड़ दें तो बाकी के मैचों में अभिषेक अभी तक फ्लॉप ही रहे हैं। ऐसे में वह अब फाइनल में एक बड़ी पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत दिलाना चाहेंगे। सेमीफाइनल मैच में भी अभिषेक 7 बॉल में सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हुए थे। अर्शदीप सिंह की बात करें तो वह इस वर्ल्ड कप में अब तक 9 विकेट ले चुके हैं।

यह भी पढ़ें

IND vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच की पिच से उठा पर्दा, अहमदाबाद में रनों का अंबार लगने की संभावना

सूर्यकुमार यादव बनाम मिचेल सेंटनर, कैसे हैं दोनों कप्तानों के रिकॉर्ड, फाइनल से पहले जान लीजिए

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल