1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हुई टीम इंडिया की घोषणा, जानें किन प्लेयर्स को मिली जगह

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हुई टीम इंडिया की घोषणा, जानें किन प्लेयर्स को मिली जगह

IND vs NZ: भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले घर पर न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है, जिसकी शुरुआत 21 जनवरी से होगी, जिसको लेकर स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है।

Indian Cricket Team- India TV Hindi
Image Source : AP भारतीय क्रिकेट टीम

भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले घर पर जनवरी महीने में न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है, जिसकी शुरुआत 21 फरवरी से होगी। कीवी टीम के खिलाफ होने वाली इस सीरीज के लिए टीम इंडिया की स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है। मेगा इवेंट से पहले होने वाली ये टी20 सीरीज तैयारियों के नजरिए से काफी अहम रहने वाली है, जिसमें कप्तान सूर्यकुमार यादव सहित कई खिलाड़ियों के फॉर्म पर नजरें रहने वाली हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, ईशान किशन।

न्यूजीलैंड के खिलाफ इन प्लेयर्स के फॉर्म पर रहेगी नजरें

टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली 5 मैचों की टी20 सीरीज को 3-1 से अपने नाम तो किया लेकिन कुछ प्लेयर्स का प्रदर्शन उम्मीद के अनुसार देखने को नहीं मिला। इसमें जो प्रमुख नाम है वह कप्तान सूर्यकुमार यादव का है। उनके बल्ले से एक भी बड़ी पारी देखने को नहीं मिली। टी20 वर्ल्ड कप से पहले ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली ये सीरीज सूर्या के लिए फिर से फॉर्म में आने का शानदार मौका रहेगा। इसके अलावा अक्षर पटेल जो अफ्रीकी के खिलाफ सीरीज के बीच बीमार होने की वजह से बाहर हो गए थे उनके लिए भी वर्ल्ड कप से पहले ये सीरीज तैयारियों के नजरिए से काफी अहम रहने वाली है।

अभिषेक पर भी रहेगी सभी की नजरें

साल 2025 में बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने वाले अभिषेक शर्मा से साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में एक भी बड़ी पारी देखने को नहीं मिली। ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में उनपर भी नजरें रहेंगी कि वह एक बड़ी पारी खेलने में कामयाब रहें ताकि वर्ल्ड कप से पहले उनका भी आत्मविश्वास बढ़ा रहे। भारतीय टीम को इस सीरीज का पहला मुकाबला जहां 21 जनवरी को नागपुर में खेलना है तो वहीं दूसरा और तीसरा मैच 23 फरवरी को रायपुर और 25 फरवरी को गुवाहाटी के मैदान पर खेलना है। इसके बाद चौथा मुकाबला 28 फरवरी को विशाखापट्टनम जबकि सीरीज का आखिरी मैच 31 जनवरी को तिरुवनंतपुरम के स्टेडियम में खेलना है।

ये भी पढ़ें

IND vs SA: भारत ने तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का कीर्तिमान, सीरीज जीतते ही बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड

हार्दिक पांड्या ने ध्वस्त किया युवराज सिंह का ऑल टाइम रिकॉर्ड, बन गए इस मामले में नंबर-1 भारतीय खिलाड़ी

Latest Cricket News