1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NZ: पहले वनडे में कुलदीप यादव से हुआ ब्लंडर, कीवी बल्लेबाज को मिला जीवनदान

IND vs NZ: पहले वनडे में कुलदीप यादव से हुआ ब्लंडर, कीवी बल्लेबाज को मिला जीवनदान

IND vs NZ: वडोदरा में खेले जा रहे वनडे मैच में टीम इंडिया पहले गेंदबाजी कर रही है। इस मैच में कुलदीप यादव ने थर्ड मैन पर फील्डिंग करने के दौरान एक बड़ी गलती कर दी।

Henry Nicholls & Kuldeep Yadav- India TV Hindi
Image Source : AP/X/SCREENGRAB हेनरी निकोल्स & कुलदीप यादव

Kuldeep yadav Dropped Catch: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच वडोदरा के BCA स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले गेंदबाजी करते हुए टीम इंडिया की कोशिश है कि वह जल्द से जल्द कम स्कोर पर कीवी टीम को ऑलआउट करें। भारत के पास छठे ओवर में विकेट लेने का मौका था लेकिन कुलदीप की एक गलती की वजह से टीम इंडिया को विकेट नहीं मिला।

कुलदीप यादव ने छोड़ा आसान सा कैच

दरअसल यह पूरा मामला न्यूजीलैंड की पारी के छठे ओवर में देखने को मिला। पारी के छठे ओवर की दूसरी गेंद पर कुलदीप यादव ने कैच ड्रॉप किया। यह गेंद हर्षित राणा ने ऑफ स्टंप के बाहर डाली थी। इस गेंद को हेनरी निकोल्स ने थर्ड मैन की दिशा में हवा में खेला। तभी वहां मौजूदा कुलदीप यादव ने बाउंड्री लाइन से आगे की तरफ भागकर दोनों हाथों से कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके हाथों से लगकर निकल गई और जमीन पर जा गिरी। इस दौरान कीवी बल्लेबाज निकोल्स ने भागकर एक रन लिया। अगर कुलदीप ये कैच पकड़ लेते तो हर्षित राणा को एक विकेट जरूर मिल जाता।

न्यूजीलैंड सीरीज में कुलदीप यादव के पास खास लिस्ट में शामिल होने का मौका

वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी पूर्व स्पिन जादूगर अनिल कुंबले हैं। उन्होंने 269 मैचों में 30.83 की औसत से 334 विकेट लिए थे। उनके बाद तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ (315), अजीत अगरकर (288), जहीर खान (269), स्पिनर हरभजन सिंह (255), ऑलराउंडर कपिल देव (253) और रवींद्र जडेजा (232) और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (206) पहले ही भारत के लिए वनडे में 200 विकेट लेने वाले क्लब में शामिल हो चुके हैं। अब इस लिस्ट में कुलदीप यादव का नाम भी शामिल हो सकता है। वह 200 वनडे विकेट लेने से सिर्फ 9 विकेट दूर हैं। इस सीरीज में वह इस उपलब्धि को अपने नाम कर सकते हैं। कुलदीप अभी तक 117 मैचों में 191 विकेट हासिल कर चुके हैं।

पहले वनडे मैच के लिए भारत और न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11

भारत - रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंग्टन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

न्यूजीलैंड - डेवोन कॉन्वे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, ​​डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जैकरी फाउल्क्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, आदित्य अशोक

यह भी पढ़ें

मेग लैनिंग ने WPL रचा इतिहास, इस मामले में तोड़ दिया एलिस पेरी का बड़ा रिकॉर्ड

विराट कोहली ने मैदान पर उतरते ही किया बड़ा कारनामा, छोड़ दिया सौरव गांगुली को पीछे

Latest Cricket News