1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NZ: गिल-श्रेयस दोनों के पास बड़ा कारनामा करने का मौका, इस मामले में बन सकते हैं सबसे तेज भारतीय

IND vs NZ: गिल-श्रेयस दोनों के पास बड़ा कारनामा करने का मौका, इस मामले में बन सकते हैं सबसे तेज भारतीय

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर दोनों के पास बल्ले से एक बड़ा कारनामा करने का मौका होगा।

Shubman Gill And Shreyas Iyer- India TV Hindi
Image Source : AP शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 11 जनवरी से होगी जिसमें दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला वडोदरा के स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया की स्क्वाड में कप्तान शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर दोनों की वापसी हो रही है। गिल जहां साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में अनफिट होने की वजह से बाहर थे तो वहीं श्रेयस अय्यर को पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान वनडे सीरीज में लगी चोट के चलते वह बाहर चल रहे थे। अब दोनों ही खिलाड़ी पूरी तरह से फिट होने के बाद मैदान पर फिर से वापसी करने के लिए तैयार हैं, ऐसे में उनके प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहने वाली हैं, जिसमें गिल और अय्यर दोनों के पास बड़ा कारनामा करने का मौका रहने वाला है।

गिल और अय्यर के पास इस मामले में नंबर-1 भारतीय बनने का मौका

वनडे फॉर्मेट में शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर दोनों का अभी तक काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें दोनों ही खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक बड़ा कारनामा कर सकते हैं। श्रेयस अय्यर ने अब तक 73 वनडे मैचों की 67 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 47.81 के औसत से 2917 रन बनाए हैं। ऐसे में अय्यर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में यदि 83 रन और बनाने में कामयाब हो जाते हैं तो वह भारत की तरफ से सबसे कम पारियों में तीन हजार रनों का आंकड़ा पूरा करने वाले खिलाड़ी बनेंगे, जिसमें वह शिखर धवन के रिकॉर्ड को तोड़ेंगे, जिन्होंने 72 पारियों में वनडे में अपने 3000 रन पूरे किए थे। वहीं अय्यर यदि पहले वनडे में ऐसा करने में कामयाब होते हैं तो वह वर्ल्ड क्रिकेट में संयुक्त रूप से सबसे तेज 3000 रन पूरे करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे।

शुभमन गिल भी 3000 रन पूरे करने के करीब

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल को लेकर बात की जाए जिनका बल्ले से साल 2025 में अधिक बेहतर प्रदर्शन देखने को नहीं मिला वह भी अपने 3000 रन पूरे करने के करीब हैं। गिल ने अब तक 58 वनडे मैचों की 58 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 56.36 के औसत से 2818 रन बनाए हैं। ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में यदि वह 182 रन और बनाने में कामयाब होते हैं तो अपने तीन हजार वनडे रन पूरे कर लेंगे, जिसमें फिर वह भारत की तरफ से इस मुकाम तक पहुंचने वाले सबसे तेज खिलाड़ी बन जाएंगे। अभी तक वर्ल्ड क्रिकेट में वनडे में सबसे कम पारियों में 3000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका टीम के पूर्व खिलाड़ी हाशिम अमला के नाम पर है जिन्होंने सिर्फ 57 पारियों में ये कारनामा किया था।

ये भी पढ़ें

ODI सीरीज से पहले ही भारतीय टीम की ताकत घटी, अचानक बाहर हुआ धाकड़ प्लेयर; इसे मिल सकता है मौका

IND vs NZ: वडोदरा की पिच पर बल्लेबाज या गेंदबाज किसका दिखेगा जलवा? BCA स्टेडियम पर पहली बार खेलने उतरेगी टीम इंडिया

Latest Cricket News