भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी को अपने नाम करने में कामयाबी हासिल कर ली है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खेल रही टीम इंडिया का फाइनल मुकाबले में सामना अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड की टीम से था, जिसे वह 96 रनों के बड़े अंतर से जीतने में कामयाब रहे। टीम इंडिया को इस खिताबी मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला, जिसके बाद सभी की नजरें अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की ओपनिंग जोड़ी पर थी, जिन्होंने बिल्कुल भी निराश नहीं किया और ऐसी शुरुआत दी कि ये मैच पूरी तरह से पहले 10 ओवर्स में ही एकतरफा हो गया था।
अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन रहे सबसे बड़े हीरो
वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद टीम इंडिया के लिए अच्छी शुरुआत करना काफी जरूरी था, जिसमें अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी ने ऐसी तेज शुरुआत दी जिसको लेकर कीवी टीम के गेंदबाजों के पास उन्हें रोकने का कोई भी मौका नहीं मिला। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने पहले 6 ओवर्स का खेल खत्म होने पर स्कोर बिना किसी नुकसान के 92 रन पहुंचा दिया था, जहां से 200 प्लस के स्कोर की नींव रख दी गई थी। यहां से टीम इंडिया की रन गति एकबार भी धीमे नहीं पड़ी। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के बीच पहले विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी सिर्फ 43 गेंदों में हुई। अभिषेक इस मैच में 21 गेंदों में 6 चौके और तीन छक्कों की मदद से 52 रनों की पारी खेलने में कामयाब रहे।
सैमसन ने खेली 89 रनों की बेहतरीन पारी
अभिषेक शर्मा के पवेलियन लौटने के बाद संजू सैमसन ने आगे की जिम्मेदारी को संभाला और ईशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए 48 गेंदों में 105 रनों की साझेदारी करने के साथ स्कोर को 15 ओवर्स में ही 200 रनों के पार पहुंचा दिया था। संजू सैमसन के बल्ले से इस मैच में 46 गेंदों में 89 रनों की बेहतरीन पारी देखने को मिली जिसमें वह 5 चौके और 8 छक्के लगाने में कामयाब रहे थे। टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी ने ही इस मैच को पूरी तरह से शुरू में ही एकतरफा कर दिया था, जिसके बाद न्यूजीलैंड की टीम सिर्फ वापसी करने की कोशिश ही मुकाबले में करते हुए दिखी लेकिन वह कामयाब नहीं हो सकी।
ये भी पढ़ें
IND vs NZ: फाइनल में टीम इंडिया ने लगाई रिकार्ड्स की झड़ी, टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार हुआ गजब का कारनामा
IND vs NZ Final: अर्शदीप सिंह और डेरिल मिचेल के बीच हुआ बवाल, कप्तान सूर्यकुमार को करना बड़ा बीच-बचाव; देखें VIDEO
Latest Cricket News