1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NZ Final: अर्शदीप सिंह और डेरिल मिचेल के बीच हुआ बवाल, कप्तान सूर्यकुमार को करना बड़ा बीच-बचाव; देखें VIDEO

IND vs NZ Final: अर्शदीप सिंह और डेरिल मिचेल के बीच हुआ बवाल, कप्तान सूर्यकुमार को करना बड़ा बीच-बचाव; देखें VIDEO

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Mar 08, 2026 10:27 pm IST,  Updated : Mar 08, 2026 10:27 pm IST

IND vs NZ Final: अहमदाबाद के स्टेडियम में खेले जा रहे भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में अर्शदीप सिंह और डेरिल मिचेल के बीच में बवाल देखने को मिला, जिसमें टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव को बीच-बचाव करने के लिए आगे आना पड़ा।

Arshdeep Singh And Daryl Mitchell- India TV Hindi
अर्शदीप सिंह और डेरिल मिचेल Image Source : AP

भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रनों का स्कोर बनाया है। वहीं टारगेट का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड टीम का काफी खराब प्रदर्शन देखने को मिला, जिसमें उन्होंने 72 के स्कोर तक अपनी आधी टीम को गंवा दिया था। वहीं न्यूजीलैंड की इस पारी के 11वें ओवर में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और डेरिल मिचेल के बीच में उस समय बवाल देखने को मिला जब अर्शदीप ने अपनी गेंदबाजी में फील्डिंग करने के साथ मिचेल की तरफ अचानक सीधे थ्रो कर दिया।

मिचेल थ्रो लगने के बाद हुए काफी गुस्सा, सूर्या को आना पड़ा बीच-बचाव के लिए

अर्शदीप सिंह को पारी का 11वां ओवर फेंकने की जिम्मेदारी दी गई थी, जिसमें पहली गेंद पर मिचेल सैंटनर ने एक रन लिया तो वहीं अगली 2 गेंदों में डेरिल मिचेल ने दो छक्के लगा दिए। चौथी गेंद वाइड रही जिसके बाद अर्शदीप की फिर से चौथी गेंद पर मिचेल ने एक्सट्रा कवर की तरफ खेला लेकिन कोई रन नहीं बना सके। पांचवीं गेंद पर मिचेल ने ऑफ स्टंप के बाहर जाकर बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया लेकिन गेंद सीधे अर्शदीप सिंह के पास गई और उन्होंने सीधे मिचेल की तरफ थ्रो कर दिया। गेंद लगने के साथ ही मिचेल काफी बुरी तरह से नाराज होने के साथ अर्शदीप सिंह की तरफ बढ़ने लगे। वहीं अर्शदीप सिंह इस थ्रो को करने के बाद वापस अपने रनअप की तरफ जाने लगे। मिचेल को इस तरह से गुस्से में देखकर टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव को उन्हें शांत कराने के लिए आना पड़ा। वहीं फील्ड अंपायर ने जाकर अर्शदीप सिंह से बात की।

ओवर खत्म होने के बाद दोनों ने मिलाया हाथ

डेरिल मिचेल और अर्शदीप सिंह के बीच में हुए इस बवाल के बाद जब 11वां ओवर खत्म हुआ जिसकी आखिरी गेंद पर मिचेल ने एक रन लिया तो उसके बाद अर्शदीप सिंह और डेरिल मिचेल दोनों ने हाथ मिलाने के साथ इस बवाल को वहीं फील्ड पर खत्म कर दिया। फाइनल मुकाबले में डेरिल मिचेल बल्ले से कोई बड़ा कमाल दिखाने में कामयाब नहीं हो सके और वह 11 गेंदों में 17 रनों की पारी खेलने के बाद अक्षर पटेल की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे।

ये भी पढ़ें

संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, फिफ्टी लगाकर विराट कोहली की कर ली बराबरी

IND vs NZ Final: टीम इंडिया ने T20I में पूरा कर लिया खास अर्धशतक, वर्ल्ड कप में अफ्रीका का रिकॉर्ड भी किया ध्वस्त

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल