1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NZ Final: टीम इंडिया ने T20I में पूरा कर लिया खास अर्धशतक, वर्ल्ड कप में अफ्रीका का रिकॉर्ड भी किया ध्वस्त

IND vs NZ Final: टीम इंडिया ने T20I में पूरा कर लिया खास अर्धशतक, वर्ल्ड कप में अफ्रीका का रिकॉर्ड भी किया ध्वस्त

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Mar 08, 2026 08:48 pm IST,  Updated : Mar 08, 2026 08:53 pm IST

IND vs NZ: भारतीय टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 255 रनों का स्कोर बनाया है। इसी के साथ टीम इंडिया टी20 इंटरनेशनल में एक खास अर्धशतक भी पूरा करने में कामयाब रही।

Sanju Samson And Ishan Kishan- India TV Hindi
संजू सैमसन और ईशान किशन Image Source : AP

भारत और न्यूजीलैंड के बीच में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस खिताबी मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की तरफ से शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें 20 ओवर्स में 5 विकेट के नुकसान पर 256 रनों का स्कोर बनाने में कामयाब रही है। भारतीय टीम की तरफ से बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन तीनों के बल्ले से अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली। वहीं टीम इंडिया ने इसी के साथ एक ऐसा मुकाम भी हासिल कर लिया जो टी20 इंटरनेशनल में इससे पहले कोई भी टीम करने में कामयाब नहीं हो सकी थी।

टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया ने 50वीं बार बनाया 200 प्लस स्कोर

टी20 क्रिकेट की शुरुआत होने के साथ ही भारतीय टीम का इस फॉर्मेट में दबदबा देखने को मिला है। वहीं पिछले एक दशक में टीम इंडिया ने जिस तरह से अपने वर्चस्व को कायम किया है उसका असर साफतौर पर दिखा है। टीम इंडिया अब टी20 इंटरनेशनल में 50 बार 200 से अधिक का स्कोर बनानी वाली टीम बन गई है। वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका की टीम है जो काफी दूर दिखाई देती है। अफ्रीका ने टी20 इंटरनेशनल में अब तक 29 बार 200 प्लस का स्कोर बनाया है।

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार 200 प्लस का स्कोर बनाने वाली टीमें

  • भारत - 50 बार
  • साउथ अफ्रीका - 29 बार
  • न्यूजीलैंड - 28 बार

वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड किया चकनाचूर

भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में 255 रनों का स्कोर बनाने के साथ साउथ अफ्रीका का भी एक बड़ा रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया है। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब टीम इंडिया सबसे ज्यादा बार 200 या उससे अधिक का स्कोर करने वाली टीम बन गई है। भारतीय टीम अब तक ये कारनामा 7 बार करने में कामयाब रही है, जबकि साउथ अफ्रीका की टीम सिर्फ 6 बार ही कर सकी है।

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार 200 या उससे अधिक का स्कोर बनाने वाली टीमें

  • भारत - 7 बार
  • साउथ अफ्रीका - 6 बार
  • इंग्लैंड - 4 बार
  • श्रीलंका - 4 बार
  • वेस्टइंडीज - 4 बार

ये भी पढ़ें

संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, फिफ्टी लगाकर विराट कोहली की कर ली बराबरी

IND vs NZ Final: अभिषेक की सुनामी में उड़े कीवी गेंदबाज, फाइनल में मचा दी बल्ले से तबाही; लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल