1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NZ Final: अभिषेक की सुनामी में उड़े कीवी गेंदबाज, फाइनल में मचा दी बल्ले से तबाही; लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी

IND vs NZ Final: अभिषेक की सुनामी में उड़े कीवी गेंदबाज, फाइनल में मचा दी बल्ले से तबाही; लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Mar 08, 2026 08:06 pm IST,  Updated : Mar 08, 2026 08:13 pm IST

IND vs NZ Final: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच में खेले जा रहे फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के बल्ले से 21 गेंदों में 52 रनों की बेहतरीन पारी देखने को मिली है।

Abhishek Sharma- India TV Hindi
अभिषेक शर्मा Image Source : AFP

भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। फाइनल मैच में कीवी टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतने के बाद जब गेंदबाजी का फैसला लिया तो उन्हें अपने बॉलर्स से बेहतर शुरुआत की उम्मीद थी। हालांकि टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा जिनके फॉर्म को लेकर पूरे टूर्नामेंट के दौरान सबसे ज्यादा सवाल उठ रहे थे उनके बल्ले से खिताबी मैच में सुनामी पारी देखने को मिली, जिसने टीम इंडिया को एक तेज शुरुआत देने का काम किया। अभिषेक फाइनल मुकाबले में 52 रनों की पारी खेली जिसमें उन्होंने रिकॉर्ड्स की झड़ी भी लगा दी।

टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट मैच में लगाई सबसे तेज फिफ्टी

अभिषेक शर्मा पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में सबसे ज्यादा सभी की नजरें थी, जिसमें उन्होंने शुरुआती 2 ओवर्स में थोड़ा संभलकर खेलने के साथ पिच को समझा। अभिषेक ने इसके बाद तीसरे ओवर से आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करना शुरू किया जिसमें उन्होंने फिर ब्रेक नहीं लगाया। अभिषेक शर्मा ने इस मैच में जब 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया तो उसी के साथ वह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में नॉकआउट मुकाबले में सबसे कम गेंदों में फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। अभिषेक ने इस मामले में इंग्लैंड के जैकब बेथेल का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने इसी वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में 19 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था।

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में नॉकआउट मुकाबले में सबसे कम गेंदों में फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ी

  • अभिषेक शर्मा (भारत) - 18 गेंदें बनाम न्यूजीलैंड (साल 2026)
  • जैकब बेथेल (इंग्लैंड) - 19 गेंदें बनाम भारत (साल 2026)
  • फिन एलन (न्यूजीलैंड) - 19 गेंदें बनाम साउथ अफ्रीका (साल 2026)
  • युवराज सिंह (भारत) - 20 गेंदें बनाम ऑस्ट्रेलिया (साल 2007)
  • माइक हसी (ऑस्ट्रेलिया) - 22 गेंदें बनाम पाकिस्तान (साल 2010)

रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की भी अभिषेक ने कर ली बराबरी

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत की तरफ से पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में अभिषेक शर्मा ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की भी बराबरी कर ली है। रोहित शर्मा ने साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में पावरप्ले में 51 रनों की पारी खेली थी, जिसके बाद अब अभिषेक शर्मा भी न्यूजीलैंड के खिलाफ इस फाइनल मैच में 51 रनों की पारी खेलने में कामयाब रहे हैं। वहीं टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत की तरफ से सबसे कम गेंदों में ये संयुक्त रूप से दूसरी सबसे तेज फिफ्टी है जो अभिषेक शर्मा ने लगाई है।

भारत की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे कम गेंदों में फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ी

  • युवराज सिंह - 12 गेंदें बनाम इंग्लैंड (साल 2007)
  • अभिषेक शर्मा - 18 गेंदें बनाम न्यूजीलैंड (साल 2026)
  • केएल राहुल - 18 गेंदें बनाम स्कॉटलैंड (साल 2021)
  • रोहित शर्मा - 19 गेंदें बनाम ऑस्ट्रेलिया (साल 2024)
  • युवराज सिंह - 20 गेंदें बनाम ऑस्ट्रेलिया (साल 2007)
  • ईशान किशन - 20 गेंदें बनाम नामीबिया (साल 2026)

ये भी पढ़ें

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड के सामने ही टीम इंडिया ने तोड़ दिया बड़ा रिकॉर्ड, मुंह ताकती रह गई कीवी टीम

IND vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने रचा इतिहास, तोड़ा 17 साल पुराना रिकॉर्ड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल