A
Hindi News खेल क्रिकेट IND vs NZ Final: टॉस हारने के बाद भी क्यों खुश नजर आए टीम इंडिया के कप्तान, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

IND vs NZ Final: टॉस हारने के बाद भी क्यों खुश नजर आए टीम इंडिया के कप्तान, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

IND vs NZ Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल अहमदाबाद में खेला जा रहा है। दोनों टीमों का प्रदर्शन इस वर्ल्ड कप में काफी अच्छा रहा है।

IND vs NZ Final- India TV Hindi Image Source : AFP/PTI भारत बनाम न्यूजीलैंड, फाइनल

IND vs NZ Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला शुरू हो चुका है। खिताबी मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने हैं। इस मैच के लिए टॉस हो चुका है। इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीता है और उन्होंने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इसका मतलब है कि टीम इंडिया इस मैच में पहले बल्लेबाजी करेगी। टॉस के वक्त टीम इंडिया के कप्तान ने कहा कि वह टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे। टीम इंडिया ने फाइनल के लिए अपनी प्लेइंग XI में कोई बदलाव नहीं किया है। 

IND vs NZ: फाइनल के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह

न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी

टॉस के वक्त कप्तान सूर्यकुमार यादव ने क्या कहा?

टॉस हारने के बावजूद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव काफी खुश नजर आए। उन्होंने टॉस के वक्त कहा कि हम पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे। सेमीफाइनल या फाइनल में रन बनाना हमेशा अच्छा होता है। हम पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर बड़ा स्कोर लगाना चाहेंगे। उम्मीद है कि हम उन्हें कड़ी टक्कर देंगे। प्लेइंग XI में हमने कोई बदलाव नहीं किया है।

टी20 वर्ल्ड कप में 2016 से अब तक 14 नॉकआउट मैच खेले गए हैं। जिसमें से टारगेट का पीछा करने वाली टीम ने 11 मैच जीते हैं। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने तीन मैच में बाजी मारी है और ये तीनों ही मैच में टीम इंडिया ने ही पहले बल्लेबाजी की थी।

टीम इंडिया ने नहीं किया है प्लेइंग XI में बदलाव

भारतीय टीम ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग XI में कोई बदलाव नहीं किया है। सूर्यकुमार यादव ने फाइनल मुकाबले में भी उन्हीं 11 प्लेयर्स को मौका दिया है जो इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल खेले थे। इस मैच से पहले सबसे बड़ा सवाल वरुण चक्रवर्ती को लेकर था, क्योंकि सेमीफाइनल में वह इंग्लैंड के खिलाफ काफी महंगे साबित हुए थे। हालांकि कप्तान और टीम मैनेजमेंट ने खराब फॉर्म के बावजूद उन्हें प्लेइंग XI में मौका दिया है।

इस वर्ल्ड कप में कैसा रहा है टीम इंडिया का प्रदर्शन?

इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का प्रदर्शन अभी तक लाजवाब रहा है। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने अभी तक 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से उन्हें 7 में जीत मिली है। इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को एकमात्र हार साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 स्टेज में मिली थी। उस मैच को छोड़कर टीम इंडिया ने इस वर्ल्ड कप के बाकी के मैचों में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया ने रोमांचक सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह पक्की की थी।

फाइनल मैच के दौरान कैसा रहेगा पिच का मिजाज?

इस मैच के लिए अहमदाबाद की पिच को लाल और काली मिट्टी को मिलाकर तैयार किया गया है। इस पिच पर थोड़ी हरी घास भी है जिससे पारी की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। वहीं मिडिल ओवर्स में स्पिनर्स को भी इस पिच से मदद मिलने की संभावना है। बल्लेबाजी के लिए ये पिच काफी अच्छी लग रही है। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि फाइनल के दौरान दोनों टीमों के बीच रोमांचक टक्कर देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़ें

T20 World Cup 2026 Prize Money: फाइनल जीतने वाली टीम हो जाएगी मालामाल, टोटल प्राइज मनी 120 करोड़ रुपये

T20 ​विश्व कप 2026 जीतते ही टीम इंडिया बनाएगी 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, अभी तक कभी नहीं हुआ ऐसा कमाल

Latest Cricket News