1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वेलिंग्टन वनडे मैच की पिच पर किसका दिखेगा जलवा, मौसम को लेकर रहेगी दोनों टीमों की सबसे ज्यादा नजरें

वेलिंग्टन वनडे मैच की पिच पर किसका दिखेगा जलवा, मौसम को लेकर रहेगी दोनों टीमों की सबसे ज्यादा नजरें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज वेलिंग्टन के स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें पिच के अलावा दोनों टीमों की नजरें सबसे ज्यादा मौसम को लेकर रहने वाली हैं।

Wellington Stadium- India TV Hindi
Image Source : AFP वेलिंग्टन स्टेडियम

भारत और न्यूजीलैंड के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज टीम इंडिया ने शुभमन गिल की कप्तानी में काफी शानदार तरीके से करते हुए ऑकलैंड में खेले गए पहले मुकाबले को डकवर्थ लुईस नियमानुसार 5 विकेट से अपने नाम किया था। वहीं अब दोनों टीमों के बीच में सीरीज का दूसरा मुकाबला वेलिंग्टन के स्टेडियम में 7 नवंबर यानी आज खेला जाएगा, जिसमें मुकाबले की पिच से लेकर मौसम तक दोनों टीमों की नजरें रहने वाली हैं। इस मैच में भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है, जिसके चलते मैच रद्द भी हो सकता वहीं इसके अलावा यदि मुकाबला होता है तो उस स्थिति में एकबार फिर से डकवर्थ लुईस नियम की अहमियत देखने को मिल सकती है जो दोनों टीमों की रणनीति में आज के मुकाबले में शामिल रहने वाली हैं।

वेलिंग्टन में कैसा रहेगा पिच का मिजाज

दूसरा वनडे मैच वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में खेला जाएगा, जो ऑकलैंड के ईडन पार्क से बिल्कुल विपरीत है क्योंकि इस मैदान पर सीधी बाउंड्री लंबी हैं और स्क्वायर बाउंड्री छोटी हैं। वहीं अब तक यहां पर 32 वनडे मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें 16 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीतने में कामयाब रही है तो वहीं 14 बार टारगेट का पीछा करने वाली टीम ने मुकाबला अपने नाम किया है। वहीं 2 मैच रद्द रहे हैं। इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत पारी स्कोर को लेकर बात की जाए तो वह 233 रनों का रहा है। ऐसे में मौसम को देखते हुए टॉस की भूमिका काफी अहम रहेगी और गेंदबाजों को मैदान पर रहने के दौरान अपनी लेंथ में बदलाव करना होगा।

कैसा रहेगा मुकाबले के दौरान मौसम का हाल

वेलिंग्टन वनडे मैच के दौरान मौसम को लेकर बात की जाए तो एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार वेलिंग्टन में 7 नवंबर को करीब 60 फीसदी बारिश की संभावना जताई गई है। इसमें दिन के समय जहां 60 फीसदी के करीब बारिश होने की उम्मीद है तो वहीं शाम और रात के समय 55 फीसदी के आसार हैं। मुकाबला वहां के स्थानीय समयानुसार दोपहर तीन बजे शुरू होगा जिसमें उस समय बारिश की 60 फीसदी संभावना है।

मौसम का हाल वेलिंग्टन में हर घंटे भारतीय स्थानीय समयानुसार

  • सुबह 7:30 बजे - 61 फीसदी बारिश की संभावना (वेलिंग्टन में स्थानीय समयानुसार - दोपहर 3 बजे)
  • सुबह 8:30 बजे - 49 फीसदी बारिश की संभावना (वेलिंग्टन में स्थानीय समयानुसार - दोपहर 4 बजे)
  • सुबह 9:30 बजे - 34 फीसदी बारिश की संभावना (वेलिंग्टन में स्थानीय समयानुसार - शाम 5 बजे)
  • सुबह 10:30 बजे - 34 फीसदी बारिश की संभावना (वेलिंग्टन में स्थानीय समयानुसार - शाम 6 बजे)
  • सुबह 11:30 बजे - 39 फीसदी बारिश की संभावना (वेलिंग्टन में स्थानीय समयानुसार - शाम 7 बजे)
  • दोपहर 12:30 बजे - 44 फीसदी बारिश की संभावना (वेलिंग्टन में स्थानीय समयानुसार - रात 8 बजे)
  • दोपहर 1:30 बजे - 47 फीसदी बारिश की संभावना (वेलिंग्टन में स्थानीय समयानुसार - रात 9 बजे)
  • दोपहर 2:30 बजे - 43 फीसदी बारिश की संभावना (वेलिंग्टन में स्थानीय समयानुसार - रात 10 बजे)
  • दोपहर 3:30 बजे - 37 फीसदी बारिश की संभावना (वेलिंग्टन में स्थानीय समयानुसार - रात 11 बजे)

ये भी पढे़ं

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, कहा- सफेद जर्सी से विदा ले रहा हूं, उससे जुड़ी यादों से नहीं

वैभव सूर्यवंशी बने कप्तान, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए बिहार की टीम का हुआ ऐलान

Latest Cricket News