1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK: फाइनल मैच में दिख सकते हैं ये तीन बड़े बवाल, पाकिस्तानी प्लेयर्स की हरकतों पर रहेगी सभी की नजरें

IND vs PAK: फाइनल मैच में दिख सकते हैं ये तीन बड़े बवाल, पाकिस्तानी प्लेयर्स की हरकतों पर रहेगी सभी की नजरें

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 में होने वाले फाइनल मुकाबले को लेकर सभी की नजरें टिकी हुई हैं, जिसमें खेल से ज्यादा सभी की फैंस की नजरें बाकी घटनाओं पर रहने वाली हैं।

India vs Pakistan Asia Cup 2025 Final Match- India TV Hindi
Image Source : AP भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप 2025 फाइनल

एशिया कप 2025 में 28 सितंबर को फाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच में दुबई के मैदान पर भिड़ंत देखने को मिलेगी। अभी तक इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच 2 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें दोनों को भारतीय टीम ने काफी आसानी से अपने नाम किया था। वहीं फाइनल मैच को लेकर भी टीम इंडिया का पलड़ा भारी माना जा रहा है। वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच हुए 2 मुकाबलों में मैदान पर खेल से ज्यादा बाकी घटनाएं अधिक चर्चा में रही। टीम इंडिया की नो हैंडशेक पॉलिसी को लेकर पाकिस्तान ने ग्रुप मैच के बाद काफी ड्रामा किया था, जिसके बाद सुपर-4 मैच के दौरान पाकिस्तानी प्लेयर्स की शर्मनाक हरकतें भी सामने आई। अब फाइनल मैच के दौरान कुछ घटनाएं घटित होने की उम्मीद की जा सकती है, जिससे ये बवाल आगे बढ़ सकता है।

1 - अभिषेक शर्मा बनाम हारिस रऊफ

सुपर-4 मैच के दौरान पाकिस्तानी टीम तेज गेंदबाज हारिस रऊफ सबसे ज्यादा चर्चा में रहे थे, जिसमें वह अपनी गेंदबाजी पर कम ध्यान बल्कि भारतीय प्लेयर्स से उलझने में अधिक फोकस करते हुए दिखाई दिए। इसी दौरान अभिषेक शर्मा ने जब उनकी बातों का जवाब बल्ले से दिया तो रऊफ काफी चिढ़ गए थे, जिसके बाद अंपायर्स को बीच-बचाव कर इस मामले को शांत कराना पड़ा था। अब फाइनल मैच में एकबार फिर से हारिस रऊफ कुछ ऐसी हरकत कर सकते हैं, जिसमें वह भारतीय प्लेयर्स को उकसाने की कोशिश जरूर करेंगे।

2 - नो हैंडशेक पॉलिसी

भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप मैच से पहले ही ये साफ कर दिया कि वह इस टूर्नामेंट में पाकिस्तानी प्लेयर्स के साथ हाथ नहीं मिलाएंगे, जिसमें टॉस से लेकर मुकाबला खत्म होने के बाद भी इसे लागू रखा गया। इसके चलते पाकिस्तानी प्लेयर्स काफी चिढ़े हुए भी नजर आए जिसमें उनकी तरफ से काफी प्रतिक्रिया भी मैदान से बाहर देखने को मिली। वहीं अब फाइनल मुकाबले से ठीक पहले कप्तानों का ट्रॉफी के साथ फोटोशूट नहीं होने पर भी पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा का बयान भी आया था। वहीं भारतीय टीम खिताबी मैच में भी अपनी नो हैंडशेक पॉलिसी को जारी रखेगी।

3 - ट्रॉफी सेरेमनी पर रहेगी सभी की नजरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष और एसीसी चेयरमैन मोहसिन नकवी एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले को लेकर दुबई पहुंच गए हैं, जिसमें वह विजेता टीम को ट्रॉफी देंगे। ऐसे में यदि भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतती है तो उस स्थिति में इस टूर्नामेंट में हुए बवाल को देखते हुए जिसमें मोहसिन नकवी भी शामिल थे, टीम इंडिया उनके हाथों से ट्रॉफी लेने से साफतौर पर मना कर देगी।

ये भी पढ़ें

 

IND vs PAK: फ्री में TV पर कैसे देखें भारत बनाम पाकिस्तान फाइनल मैच? यहां जानें सारी डिटेल

IND vs PAK: एशिया कप में भारत-पाकिस्तान का ऐसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड, यहां भी टीम इंडिया का पलड़ा पूरी तरह भारी

Latest Cricket News