1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK: फ्री में TV पर कैसे देखें भारत बनाम पाकिस्तान फाइनल मैच? यहां जानें सारी डिटेल

IND vs PAK: फ्री में TV पर कैसे देखें भारत बनाम पाकिस्तान फाइनल मैच? यहां जानें सारी डिटेल

 Written By: Vanson Soral
 Published : Sep 28, 2025 12:30 pm IST,  Updated : Sep 28, 2025 01:21 pm IST

Ind vs Pak final match free: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप के खिताब के लिए मुकाबला होने जा रहा है। दोनों टीमें दुबई में आमने-सामने होंगी।

IND vs PAK- India TV Hindi
भारत बनाम पाकिस्तान Image Source : PTI

Ind vs Pak Final free mein kaise dekhen: एशिया कप 2025 के खिताबी मुकाबले का आगाज होने में अब सिर्फ कुछ घंटे बचे हैं। भारत और पाकिस्तान की टीमें पहली बार एशिया कप के फाइनल में आमने-सामने होंगी। यह महामुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह एक हाई-वोल्टेज मैच होगा, जिसका रोमांच मैच शुरू होने से पहले ही अपने चरम पर पहुंच चुका है।

भारत और पाकिस्तान के बीच हर मुकाबला ऐतिहासिक होता है और फाइनल में भिड़ंत तो सोने पर सुहागा साबित होगी। एक ओर भारत के पास जसप्रीत बुमराह, अभिषेक शर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव जैसे धुरंधर हैं, वहीं पाकिस्तान शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ जैसे तेज गेंदबाजों के दम पर खिताब जीतने उतरेगा। क्रिकेट फैंस इस फाइनल मुकाबले में कांटे की टक्कर होने की उम्मीद लगा रहे हैं। आइए जानते हैं क्रिकेट फैंस कब, कहां और कैसे देख पाएंगे एशिया कप का फाइनल मुकाबला....

IND vs PAK, एशिया कप 2025 फाइनल मैच डिटेल्स

  • तारीख: 28 सितंबर 2025
  • दिन: रविवार
  • समय: 8 PM (भारतीय समयानुसार)
  • वेन्यू: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
  • टॉस: 7:30 PM (भारतीय समयानुसार)

TV पर फ्री में कहां और कैसे देख पाएंगे IND vs PAK महामुकाबला?

भारत में एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला TV पर Sony Sports नेटवर्क पर देख सकते हैं। हाई-वोल्टेज मुकाबले का मोबाइल और लैपटॉप पर भी लुत्फ उठाया जा सकता है। इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला TV पर फ्री में भी देखा जा सकता है। डीडी फ्री डिश यूजर्स डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) चैनल पर फ्री में मैच देख पाएंगे। 

दोनों टीमों स्क्वॉड

भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, जितेश शर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे। 

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद, हसन अली, खुशदिल शाह, मोहम्मद वसीम जूनियर, सलमान मिर्जा, हसन नवाज, सुफियान मुकीम।

यह भी पढ़ें:

अब तक इतनी टीमें जीत चुकी हैं T20 एशिया कप का खिताब, पाकिस्तान की झोली फिर भी खाली

भारतीय गेंदबाज ने तोड़ा 166 साल पुराना रिकॉर्ड, इंग्लैंड में गेंद से मचाया तहलका

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल