1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारतीय गेंदबाज ने तोड़ा 166 साल पुराना रिकॉर्ड, इंग्लैंड में गेंद से मचाया तहलका

भारतीय गेंदबाज ने तोड़ा 166 साल पुराना रिकॉर्ड, इंग्लैंड में गेंद से मचाया तहलका

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Sep 27, 2025 09:38 pm IST,  Updated : Sep 27, 2025 09:38 pm IST

भारत के लेग स्पिनर राहुल चाहर इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं। उन्होंने सरे के लिए खेलते हुए अपने पहले ही मैच में इतिहास रच दिया।

Rahul Chahar- India TV Hindi
राहुल चाहर Image Source : PTI

Rahul Chahar Record: टीम इंडिया के स्पिनर राहुल चाहर को भारतीय टीम में मौका नहीं मिल रहा है। ऐसे में वह भारत में आईपीएल और डोमेस्टिक क्रिकेट में खेलते हुए नजर आते हैं। इस बीच उन्हें इंग्लैंड के डोमेस्टिक टूर्नामेंट यानी की काउंटी क्रिकेट में पहली बार खेलने का मौका मिला। उन्हें सरे की टीम ने एक मैच के लिए अपने स्क्वॉड में शामिल किया था। उन्हें हैम्पशायर के खिलाफ मैच में खेलने का भी मौका मिला और डेब्यू मैच में इतिहास रच दिया।

राहुल चाहर ने तोड़ा 166 साल पुराना रिकॉर्ड 

राहुल चाहर ने सरे के लिए डेब्यू मैच में बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। राहुल चाहर ने इस मैच की दूसरी पारी में 51 रन देकर 8 विकेट अपने नाम किए। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में यह राहुल का अब तक का बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन है। उन्होंने इस मुकाबले में 166 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। इससे पहले सरे के लिए बेस्ट गेंदबाजी का रिकॉर्ड विलियम मुडी के नाम था। उन्होंने 1859 में ओवल में नॉर्थ के खिलाफ मैच में सरे के लिए डेब्यू करते हुए 61 रन देकर 7 विकेट हासिल किए थे। लेकिन अब ये रिकॉर्ड राहुल चाहर का नाम हो गया है। राहुल ने इस मैच की पहली पारी में 2 विकेट लिए थे, इस तरह से उन्होंने इस मैच में कुल 10 विकेट अपने नाम किए।

2021 में राहुल चाहर ने खेला था टीम इंडिया के लिए आखिरी मैच

राहुल चाहर की बात करें तो टीम इंडिया के लिए उन्होंने आखिरी मैच साल 2021 में खेला था। चाहर ने टीम इंडिया के लिए साल 2019 में अपना टी-20 डेब्यू किया था। चाहर भारत के लिए 6 टी-20 और 1 वनडे मैच में मैदान पर उतरे हैं। टी-20 में उनके नाम कुल 7 विकेट दर्ज है, जबकि वनडे में उन्होंने एकमात्र मैच में 3 विकेट लिए थे। लिमिटेड ओवरों में इस अच्छी शुरुआत के बावजूद चाहर को टीम इंडिया के लिए उन्हें ज्यादा मैच में खेलने का मौका नहीं मिला।

रोमांचक मुकाबले में सरे को मिली जीत

सरे ने इस रोमांचक मुकाबले में हैम्पशायर को 20 रन से हरा दिया। 181 रनों के लक्ष्य का पीछा हैम्पशायर की टीम 160 रन पर ही सिमट गई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सर्रे ने 147 रन बनाए थे, जिसके जवाब में हैम्पशायर की टीम ने 248 रन बनाकर 101 रन की बड़ी बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में सरे ने शानदार वापसी करते हुए 281 रन बनाकर हैम्पशायर के सामने 180 रन का टारगेट रखा।

यह भी पढ़ें

सिर्फ 30 रन और टूट जाएगा रोहित शर्मा-मोहम्मद रिजवान का वर्ल्ड रिकॉर्ड, अभिषेक शर्मा रचेंगे नया इतिहास

भारत के लिए पहले T20 एशिया कप का फाइनल खेल चुके 2 प्लेयर्स, अब पाकिस्तान के खिलाफ खेलना लगभग तय

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल