Tuesday, February 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, 34 साल के ऑलराउंडर की चमकी किस्मत, ब्रेसवेल हुए बाहर

T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, 34 साल के ऑलराउंडर की चमकी किस्मत, ब्रेसवेल हुए बाहर

Written By: Hitesh Jha
Published : Feb 10, 2026 11:42 pm IST, Updated : Feb 10, 2026 11:44 pm IST

T20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है। टीम के ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं, इस वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड की टीम लगातार दो मैच जीत चुकी है।

Maichel Bracewell- India TV Hindi
Image Source : AP माइकल ब्रेसवेल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खिलाड़ियों को चोट लगने का सिलसिला जारी है। बीच टूर्नामेंट में अब न्यूजीलैंड की टीम को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल चोट की वजह से पूरे वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड ने 34 साल के ऑलराउंडर कोल मैकॉन्ची को ट्रैवलिंग रिजर्व के तौर पर टीम में शामिल किया है। हालांकि उन्होंने अभी तक उन्हें रिप्लेसमेंट प्लेयर के तौर पर टीम में ऑफिशियली शामिल नहीं किया है। मैकॉन्ची के स्पिन ऑलराउंडर हैं।

भारत के खिलाफ मैच खेलते समय चोटिल हुए थे ब्रेसवेल

ब्रेसवेल को पिछले महीने भारत के खिलाफ तीसरे ODI के दौरान पिंडली में चोट लग गई थी। उस मैच में उन्होंने पहली पारी में नाबाद 28 रन बनाए, लेकिन बाद में उन्होंने  फील्डिंग नहीं की। इसके बाद उन्हें पांच मैचों की T20I सीरीज से बाहर कर दिया गया। NZC की एक रिलीज के मुताबिक ब्रेसवेल उस पिंडली की चोट से उबर चुके थे। लेकिन फील्डिंग प्रैक्टिस करने के दौरान उनकी मांसपेशी में दोबारा चोट लग गई, जिस वजह से उन्हें वर्ल्ड कप से बाहर होना पड़ा।

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने ब्रेसवेल को लेकर जारी किया बयान

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने माइकल ब्रेसवेल की चोट लेकर कहा कि ब्रेसवेल का स्कैन किया गया है और उस स्कैन में चोट की पुष्टि हुई है और उनके पूरी तरह फिट होने में लगभग तीन सप्ताह का समय लग सकता है। इसके साथ ही न्यूजीलैंड क्रिकेट में ब्रेसवेल के रिप्लेसमेंट की भी घोषणा कर दी है। कीवी टीम के हेड कोच रॉब वाल्टर ने कहा कि हम सभी माइकल के लिए दुखी हैं। वर्ल्ड कप से बाहर होना सच में बहुत मुश्किल होता है और मैं जानता हूं कि न्यूजीलैंड के लिए खेलना उसके लिए कितना मायने रखता है।

मैककॉन्ची के पास है टी20 क्रिकेट खेलने का अनुभव

न्यूजीलैंड के घरेलू टी20 लीग में कैंटरबरी किंग्स के कप्तान मैककॉन्ची ने आखिरी बार अप्रैल 2024 में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व किया था। मैककॉन्ची ने 133 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें बल्लेबाजी में 1,920 रन और गेंदबाजी में 83 विकेट लिए हैं। वह न्यूजीलैंड की ओर से 12 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने देश के लिए छह वनडे मैच भी खेले हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड जीत चुका है दो मैच

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने अपने शुरुआती दोनों मैचों में जोरदार जीत दर्ज की है। न्यूजीलैंड ने अपने पहले मैच में अफगानिस्तान को 5 विकेट से और दूसरे मैच में यूएई को 10 विकेट से हराया है। अब कीवी टीम को 14 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ मैच खेलना है। अब उस मैच में कीवी टीम का प्रदर्शन कैसा रहता है ये देखना दिलचस्प होगा।

यह भी पढ़ें 

T20 वर्ल्ड कप 2026 Schedule: बुधवार को खेले जाएंगे 3 मुकाबले, ये है पूरा शेड्यूल और मैच शुरू होने का वक्त

रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटने की कगार पर, UAE के बल्लेबाज का अनोखा कारनामा

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement