1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 वर्ल्ड कप 2026 Schedule: बुधवार को खेले जाएंगे 3 मुकाबले, ये है पूरा शेड्यूल और मैच शुरू होने का वक्त

T20 वर्ल्ड कप 2026 Schedule: बुधवार को खेले जाएंगे 3 मुकाबले, ये है पूरा शेड्यूल और मैच शुरू होने का वक्त

 Published : Feb 10, 2026 09:57 pm IST,  Updated : Feb 10, 2026 10:10 pm IST

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बुधवार को भी कई रोचक मुकाबले खेले जाएंगे। इन सभी मैचों का टाइम नोट कर लीजिए, ताकि आपकी पसंद का मैच कहीं छूट न जाए। ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान की टीमें मैदान पर होंगी।

t20 world cup 2025 day 5 schedule- India TV Hindi
T20 वर्ल्ड कप 2026 schedule Image Source : PTI

टी20 वर्ल्ड कप 2026 ​अब अपने पांचवें दिन में पहुंच चुका है। बुधवार को इस टूर्नामेंट में ​फिर कुल मिलाकर तीन मुकाबले खेले जाएंगे। इस बीच बड़ी बात ये है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम अपना पहला मैच खेलने के लिए मैदान में उतरेगी। साथ ही साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के अलावा अफगानिस्तान की टीम भी मैदान पर होगी। इस बीच सभी तीन मैचों का शेड्यूल नोट कर लीजिए, साथ ही ये भी जान लीजिए कि कौन सा मैच कितने बजे शुरू होगा। 

टी20 विश्व कप में आज पहला मैच साउथ अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान

आईसीसी टी20 विश्व कप में बुधवार यानी 11 फरवरी को पहले मुकाबले में साउ​थ अफ्रीका और अफगानिस्तान की टीमें आमने सामने होंगी। ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला सुबह 11 बजे से शुरू होगा। अफगानिस्तान के स्पिनर्स साउ​थ अफ्रीका के सामने कैसा प्रदर्शन करते हैं, ये देखन दिलचस्प होगा। मैच रोचक होने की पूरी उम्मीद है। 

दिन के दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया के सामने होगी आयरलैंड की टीम

इसके बाद दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम अपना पहला मैच खेलने के लिए मैदान में उतरेगी। ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड की टीमें केालंबो में आमने सामने होंगी। ये मैच दोपहर तीन बजे से शुरू होगा। ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने खिलाड़ियों की चोट से जूझ रही है। हालांकि सामने आयरलैंड है, इसलिए कम से कम इस मैच में तो टीम को दिक्कत नहीं होनी चाहिए। लेकिन मत भूलिए कि ऑस्ट्रेलिया को पाकिस्तान में तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। 

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच होगा रोचक मुकाबला

इसके बाद दिन का आखिरी और तीसरा मुकाबला काफी बड़ा होगा। इसमें इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला होगा। ये मैच मुंंबई के वानखेड़े स्टेडिय में खेला जाएगा। मैच शाम को सात बजे से शुरू होगा। दोनों टीमें काफी अच्छी लग रही हैं। उम्मीद है कि ये एक कड़ाकेदार मुकाबला होगा। मुंबई की पिच पर कौन सी टीम बाजी मारेगी, ये देखना काफी दिलचस्प होगा। 

इंडिया टीवी पर टी20 विश्व कप 2026 की विशेष कवरेज

इस बीच आपको याद दिला दें कि इंडिया टीवी पर लगातार टी20 विश्व कप को लेकर विशेष कवरेज चल रही है। एक खास पेज पर आकर आपको लाइव अपडेट्स, लाइव स्कोर, प्वाइंट्स टेबल और सभी बड़ी खबरें मिलती रहेंगी। आपको कहीं और जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नीचे इसका लिंक भी ​दिया गया है। वहां क्लिक कर पेज पर विजिट करें। आपको सारी जानकारी मिल जाएगी। 

यह भी पढ़ें 

इंडिया टीवी का टी20 विश्व कप स्पेशल पेज यहां क्लिक कर खोलें

रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटने की कगार पर, UAE के बल्लेबाज का अनोखा कारनामा

PAK vs USA: जब यूएसए के सामने ध्वस्त हो गया पाकिस्तान, सुपर ओवर में भी मुंह की खाई

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल