1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. जेल में सजा काट रही एपस्टीन की गर्लफ्रेंड ने फंसाया पेंच, बोली- "अगर डोनाल्ड ट्रंप माफी दें तो ही सच्चाई बताएंगे"

जेल में सजा काट रही एपस्टीन की गर्लफ्रेंड ने फंसाया पेंच, बोली- "अगर डोनाल्ड ट्रंप माफी दें तो ही सच्चाई बताएंगे"

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Feb 10, 2026 09:35 pm IST,  Updated : Feb 10, 2026 09:40 pm IST

जेफरी एपस्टीन की गर्लफ्रेंड और करीबी सहयोगी रही घिसलेन मैक्सवेल ने एपस्टीन मामलों का सच बताने से इनकार कर दिया और ये पेंच फंसा दिया कि अगर ट्रंप उसे माफ करेंगे, तभी वह सच्चाई बताएगी।

Jeffrey Epstein- India TV Hindi
जेफरी एपस्टीन, घिसलेन मैक्सवेल और डोनाल्ड ट्रंप Image Source : AP/FILE

वाशिंगटन: एपस्टीन फाइल्स से जो खुलाए हुए, उनसे दुनियाभर में हड़कंप मचा हुआ है। इस बीच जेफरी एपस्टीन की गर्लफ्रेंड रही घिसलेन मैक्सवेल ने एक ऐसा दांव खेला है, जिससे एपस्टीन मामलों की सच्चाई का पता लगने का रास्ता फिर लंबा हो गया है। गौरतलब है कि जेफरी एपस्टीन की तो मौत हो चुकी है लेकिन उसकी गर्लफ्रेंड और करीबी सहयोगी रही घिसलेन मैक्सवेल जेल की सजा काट रही है।

घिसलेन मैक्सवेल ने कैसे फंसाया पेंच?

BBC की खबर के मुताबिक, जेफरी एपस्टीन की सहयोगी घिसलेन मैक्सवेल ने सोमवार को अमेरिकी कांग्रेस की एक समिति के सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया और कहा कि वह तभी बोलेंगी जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा उन्हें क्षमादान दिया जाएगा। मतलब साफ है कि मैक्सवेल की योजना है कि ट्रंप जब उसे माफी दे देंगे और जेल की सजा खत्म कर देंगे, तभी वह ये सच्चाई बताएगी कि एपस्टीन से संपर्क के दौरान ट्रंप और बिल क्लिंटन ने कुछ भी गलत नहीं किया।

पेशी के दौरान क्या हुआ?

यौन तस्करी के आरोप में 20 साल की जेल की सजा काट रही 64 वर्षीय मैक्सवेल को एपस्टीन के साथ अपने संबंधों के बारे में गवाही देने के लिए हाउस ओवरसाइट कमेटी द्वारा तलब किया गया था। यहां घिसलेन मैक्सवेल ने जेल से वीडियो लिंक के माध्यम से पेश होते हुए, पांचवें संशोधन का हवाला दिया, जो स्वयं को दोषी ठहराने वाले साक्ष्य न देने का संवैधानिक अधिकार देता है। उन्होंने पेशी के दौरान सवालों के जवाब देने से इनकार कर दिया।

सुनवाई के बाद, हाउस ओवरसाइट कमेटी के अध्यक्ष जेम्स कोमर ने कहा कि यह निराशाजनक है कि मैक्सवेल सहयोग नहीं करेंगी, और उन्हें बहुत बुरी इंसान बताया जो क्षमादान की हकदार नहीं हैं। सदन में डेमोक्रेट्स ने मैक्सवेल को राक्षस करार दिया।

समिति के अध्यक्ष जेम्स कोमर ने पत्रकारों से कहा, "जैसा कि उम्मीद थी, घिसलेन मैक्सवेल ने पांचवें संशोधन का सहारा लिया और किसी भी सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया। यह स्पष्ट रूप से बहुत निराशाजनक है। हमें उनसे और एपस्टीन द्वारा किए गए अपराधों के साथ-साथ संभावित सह-साजिशकर्ताओं के बारे में भी कई सवाल पूछने थे।" 

वहीं मैक्सवेल के वकील डेविड मार्कस ने कहा कि अगर ट्रंप उन्हें क्षमादान देते हैं तो वह (मैक्सवेल) सार्वजनिक रूप से बोलने को तैयार हैं। डेविड मार्कस ने एक बयान में कहा, "अगर यह समिति और अमेरिकी जनता सचमुच यह जानना चाहती है कि असल में क्या हुआ था, तो इसका सीधा रास्ता है। अगर राष्ट्रपति ट्रंप उन्हें क्षमादान देते हैं, तो मैक्सवेल पूरी ईमानदारी से बोलने को तैयार हैं।

गौरतलब है कि मैक्सवेल एकमात्र ऐसी महिला हैं, जिन्हें एपस्टीन से जुड़े मामले में दोषी ठहराया गया है। एपस्टीन की 2019 में न्यूयॉर्क की जेल में यौन तस्करी के आरोपों में मुकदमे की प्रतीक्षा करते हुए मृत्यु हो गई थी। एपस्टीन के शक्तिशाली व्यापारिक नेताओं, राजनेताओं, मशहूर हस्तियों और शिक्षाविदों से संबंध थे।

ये भी पढ़ें: 

ब्रिटेन में एपस्टीन फाइल्स के खुलासों से मचा सियासी घमासान, पीएम स्टार्मर बोले- 'नहीं दूंगा इस्तीफा'

एपस्टीन फाइल्स से दुनिया की राजनीति में भूचाल, अमेरिका से नॉर्वे तक हो रहे ताबड़तोड़ इस्तीफे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश