T20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान भारतीय क्रिकेटरों के साथ उनके परिवारों के ठहरने को लेकर BCCI ने सख्त रुख अपनाया है। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियो ने बीसीसीआई से एक खास मांग की थी, लेकिन बोर्ड ने उनकी उस मांग को ठुकरा दिया है। दरअसल टीम मैनेजमेंट की ओर से बीसीसीआई से पूछा गया था कि भारतीय खिलाड़ी इस वर्ल्ड कप में अपने परिवार के साथ ट्रेवल कर सकते हैं या नहीं। बीसीसीआई ने टीम मैनेजमेंट के इस अनुरोध को बोर्ड ने ठुकरा दिया। बीसीसीआई ने पहले ही अपने पॉलिसी में बता दिया था कि खिलाड़ियों के साथ उनका परिवार कब कितने दिन तक रह सकता है। इसी पॉलिसी के मुताबिक T20 वर्ल्ड कप के दौरान टीम इंडिया के प्लेयर्स के साथ उनके परिवारों को रहने की इजाजत नहीं होगी।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक टीम मैनेजमेंट ने क्रिकेटरों के परिवारों को उनके साथ रहने की इजाजत मांगी थी। BCCI ने इसको लेकर कोई रोक नहीं लगाया हुआ है, लेकिन उन्होंने इसके लिए एक समय सीमा निर्धारित की हुई है। बोर्ड के नियम के मुताबिक खिलाड़ियों के साथ उनका परिवार ज्यादा से ज्यादा 14 दिनों तक साथ रह सकता है। ये नियम सिर्फ विदेशी दौरों के लिए है। लेकिन इसके लिए शर्त ये है कि कोई विदेशी दौरा 45 दिनों से ज्यादा का हो। टी20 वर्ल्ड 2026 भारत में खेला जा रहा है और यह टूर्नामेंट एक महीने तक चलने वाला है ऐसे में बोर्ड ने टीम मैनेजमेंट के इस सिफारिश को खारिज कर दिया।
इंडियन एक्सप्रेस के हवाले से बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा कि इंडियन टीम मैनेजमेंट ने BCCI से पूछा था कि क्या प्लेयर्स की पत्नियां और मंगेतर टीम के साथ ट्रैवल कर सकती हैं और क्या वे उनके साथ रह भी सकती हैं? बोर्ड ने साफ कर दिया है कि परिवार प्लेयर्स के साथ नहीं रहेंगे। हालांकि, अगर प्लेयर्स चाहें तो वह अपने परिवार के लिए अलग से इंतजाम कर सकते हैं। लेकिन वह उनके साथ एक होटल में नहीं रह सकते हैं।
टीम इंडिया ने इस टी20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान का आगाज जीत के साथ किया है। उन्होंने अपने पहले मैच में यूएसए को 29 रनों से हराया था। इसके बाद टीम इंडिया को ग्रुप स्टेज में तीन और मुकाबले खेलने हैं। लीग स्टेज में टीम इंडिया एक मैच कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ 15 फरवरी को खेलेगी। उसके बाद बाकी के उनके मुकाबले भारत में ही खेले जाएंगे। इसके बाद सुपर 8 के मैच शुरू हो जाएंगे। टीम इंडिया अपने सुपर-8 के मुकाबले भी भारत में ही खेलेगी।
यह भी पढ़ें
श्रीलंका टीम की बढ़ी मुसीबत, T20 World Cup से बाहर हुआ मैच विनर खिलाड़ी
T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया को लगा तगड़ा झटका, धाकड़ ऑलराउंडर हो गया पहले मैच से बाहर
संपादक की पसंद