1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रीलंका टीम की बढ़ी मुसीबत, T20 World Cup से बाहर हुआ मैच विनर खिलाड़ी

श्रीलंका टीम की बढ़ी मुसीबत, T20 World Cup से बाहर हुआ मैच विनर खिलाड़ी

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Feb 10, 2026 05:13 pm IST,  Updated : Feb 10, 2026 05:15 pm IST

Wanindu Hasaranga Ruled out: T20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच श्रीलंका की टीम को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार स्पिनर वानिंदु हसरंगा चोट की वजह से इस पूरे वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं।

Wanindu Hasranga- India TV Hindi
वानिंदु हसरंगा Image Source : AFP

Wanindu Hasaranga Ruled Out: T20 वर्ल्ड कप 2026 में खिलाड़ियों के चोटिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। टूर्नामेंट के बीच में श्रीलंका की टीम को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार स्पिनर हसरंगा चोट की वजह से इस पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। श्रीलंका बोर्ड ने उनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है। हसरंगा हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से इस वर्ल्ड कप से बाहर हुए हैं और उनकी जगह टीम में लेग स्पिनर दुशान हेमंथा को शामिल किया गया है।

आयरलैंड के खिलाफ मैच में वानिंदु हसरंगा ने की थी अच्छी बॉलिंग

28 साल के वानिंदु हसरंगा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका के पहले मैच के जीत के सबसे बड़े हीरो थे। इस मुकाबले में उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ अपने कोटे के 4 ओवर में सिर्फ 25 रन खर्च करते हुए 3 विकेट अपने नाम थे। हालांकि इसी बीच वो पूरे मैच के दौरान काफी दर्द में दिखे और उन्होंने तकलीफ में ही गेंदबाजी की। बता दें कि उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई है। मैच के बाद उनका MRI स्कैन हुआ। जिसमें पता चला कि उनकी चोट काफी गंभीर है।

T20I में श्रीलंका के सबसे सफल गेंदबाज हैं हसरंगा

गौरतलब है कि हसरंगा का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना श्रीलंका के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। दरअसल वह श्रीलंका के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर हैं। उन्होंने अपने देश के लिए 95 मैचों में 154 टी20 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा वो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में बांग्लादेश के शाकिब अल हसन (50 विकेट) के बाद दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर हैं। उनके नाम इस टूर्नामेंट में सिर्फ 20 मैचों में 40 विकेट दर्ज हैं। अब उनकी गैरमौजूदगी में श्रीलंका की टीम कैसा प्रदर्शन करती है ये देखना दिलचस्प होगा।

T20 World Cup 2026 के लिए श्रीलंका का स्क्वॉड

दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, कामिन्दु मेंडिस, कुसल जेनिथ परेरा, चरिथ असलंका, जेनिथ लियानागे, पवन रथनायके, दुनिथ वेललागे, दुशान हेमंथा, महीश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, मथीशा पथिराना, प्रमोद मदुशन

यह भी पढ़ें 

पहली बार नहीं मारी पाकिस्तान ने पलटी, लंबी है कारनामों की फेहरिस्त

IND vs PAK मैच पर संकट टलते ही BCCI का आया पहला रिएक्शन, ICC को लेकर कही ये बड़ी बात

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल