1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पति पत्नी और वो वाले थीम पर करण जौहर ने बनाई फिल्म, दिखाई पति की बेवफाई, गोविंदा को नहीं आई रास, बोले- मेरी जिंदगी का मजाक बना दिया

पति पत्नी और वो वाले थीम पर करण जौहर ने बनाई फिल्म, दिखाई पति की बेवफाई, गोविंदा को नहीं आई रास, बोले- मेरी जिंदगी का मजाक बना दिया

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Feb 10, 2026 06:53 pm IST,  Updated : Feb 10, 2026 06:53 pm IST

साल 2022 में करण जौहर ने एक फिल्म बनाई थी, जिसमें विक्की कौशल लीड रोल में थे। फिल्म की कहानी पति, पत्नी और गर्लफ्रेंड के बीच की कहानी दिखाती है। फिल्म को लेकर अब गोविंदा ने रिएक्ट किया और कहा कि इसे उनकी पर्सन लाइफ से जोड़ा जा रहा है।

govinda- India TV Hindi
सुनीता और गोविंदा, फिल्म का पोस्ट Image Source : SUNITA INSTAGRAM, IMDB

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ने हाल ही में करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी 2022 की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' को लेकर नाराजगी जाहिर की है। अभिनेता का कहना है कि इस फिल्म की कहानी उनकी निजी जिंदगी से मिलती-जुलती है और इसमें उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के साथ कथित बेवफाई के आरोपों को अप्रत्यक्ष रूप से दिखाया गया है। गोविंदा के मुताबिक किसी की पर्सनल लाइफ को मनोरंजन के नाम पर फिल्मी कहानी में ढालना उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं है।

गोविंद ने निजी जिंदगी को लेकर की बात

एएनआई को दिए गए एक इंटरव्यू में गोविंदा ने इस मुद्दे पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि जब उन्हें इस फिल्म के बारे में पता चला तो उन्हें यह एहसास हुआ कि कहानी में पति-पत्नी के बीच शक, झगड़े और गर्लफ्रेंड की एंट्री जैसे पहलू उनकी निजी जिंदगी से जबरन जोड़े जा रहे हैं। गोविंदा ने कहा, 'मेरे नाम पर एक फिल्म बनाई गई थी, गोविंदा नाम मेरा। मेरा मानना है कि यह करण जौहर की फिल्म थी। कहानी में पति और पत्नी गर्लफ्रेंड की वजह से झगड़ते हैं, एक-दूसरे पर शक करने लगते हैं। ऐसा लगा जैसे किसी की पर्सनल लाइफ को जबरदस्ती फिल्म में फिट किया जा रहा हो।'

करण जौहर ने जाहिर की नाराजगी

गोविंदा ने यह भी साफ किया कि वह इस बात से नाराज हैं कि मजाक और क्रिएटिव फ्रीडम के नाम पर किसी इंसान की निजी जिंदगी को सार्वजनिक चर्चा का हिस्सा बना दिया जाता है। उन्होंने कहा, 'मैं हाथ जोड़कर रिक्वेस्ट करता हूं कि हर जगह और हर समय मजाक अच्छा नहीं लगता। अगर कभी हमारी मुलाकात हुई तो मैं उन्हें रजनीकांत जैसा ट्रीटमेंट दूंगा, लेकिन प्लीज, इसे गलत तरीके से न लें।'

क्या थी फिल्म की कहानी

धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी 'गोविंदा नाम मेरा' में विक्की कौशल ने गोविंद वाघमारे का किरदार निभाया है, जिन्हें गोविंदा नाम से जाना जाता है। फिल्म में वह एक बैकग्राउंड डांसर हैं, जो प्रोफेशनल कोरियोग्राफर बनने का सपना देखते हैं। उनकी पर्सनल लाइफ काफी उलझी हुई दिखाई गई है। वह अपनी पत्नी गौरी, जिसका किरदार भूमि पेडनेकर ने निभाया है से अलग होकर अपनी गर्लफ्रेंड और कलीग सुकू (कियारा आडवाणी) के साथ भविष्य बनाना चाहते हैं। कहानी में तलाक के दौरान पैसों का विवाद भी अहम मोड़ लेता है, जहां पत्नी शादी के समय दिए गए दो करोड़ रुपये वापस मिलने तक उन्हें छोड़ने से इनकार कर देती है।

चर्चा में सुनीता के बयान

इस पूरे विवाद के बीच गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का एक हालिया इंटरव्यू भी चर्चा में आ गया है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में उभरती हुई एक्ट्रेसेज और बड़े स्टार्स के बीच बनने वाले समीकरणों पर बात की थी। सुनीता ने कहा था कि शोहरत और इंडस्ट्री में आगे बढ़ने की चाह कई बार ऐसे हालात पैदा कर देती है, जो शादीशुदा सेलिब्रिटीज के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। उनके मुताबिक फेम का लालच कभी-कभी रिश्तों में तनाव की वजह बन जाता है। गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी साल 1987 में हुई थी। दोनों ने अपने रिश्ते को करीब दो साल तक छिपाकर रखा और 1989 में बेटी टीना के जन्म के बाद ही इसे सार्वजनिक किया। इतने सालों में गोविंदा के कथित अफेयर्स और वैवाहिक तनाव को लेकर कई बार चर्चाएं हुईं, लेकिन सुनीता ने हमेशा तलाक की खबरों को खारिज किया है।

ये भी पढ़ें:  सास-बहू वाली सीरीज, कट्टे के दम पर लेडीज चला रहीं ड्रग का धंधा, सस्पेंस-मिस्ट्री और खून-खराबा से लबरेज

सोनू सूद के बाद राजपाल यादव के लिए पसीजा दो और सितारों का दिल, TV सुपरस्टार बोले- हालत देख मेरा दिल टूट गया

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन