1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नेपाल में दर्दनाक हादसा, नदी में गिरी सवारियों से भरी बस; 12 की मौत, 8 घायल

नेपाल में दर्दनाक हादसा, नदी में गिरी सवारियों से भरी बस; 12 की मौत, 8 घायल

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Feb 10, 2026 09:22 pm IST,  Updated : Feb 10, 2026 09:22 pm IST

नेपाल में एक बस नदी में गिर गई। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है, जबकि आठ लोग घायल बताए जा रहे हैं। अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

नदी में गिरी बस।- India TV Hindi
नदी में गिरी बस। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

काठमांडू: भारत के पड़ोसी देश नेपाल में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां मध्य नेपाल में मंगलवार को एक यात्री बस नदी में गिर गई। इस हादसे में बस में सवार 12 लोगों की मौत हो गई है। वहीं अब तक की जानकारी के मुताबिक आठ अन्य घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका उपचार किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है। वहीं पुलिस की टीम अभी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है। फिलहाल 12 मृतकों में से 10 लोगों की पहचान कर ली गई है। 

सुबह 11 बजे हुआ हादसा

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे हुई। जानकारी के मुताबिक बस काठमांडू से ओखलढुंगा जा रही थी। इसी दौरान बागमती प्रांत के रामेछाप नगरपालिका में बस हादसे का शिकार हो गई और तामाकोशी नदी में गिर गई। तामाकोशी, नेपाल की राजधानी काठमांडू से 150 किलोमीटर पूर्व में स्थित है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस दुर्घटना में 12 लोगों की मौत हो गई है। 'द हिमालयन टाइम्स' की खबर के मुताबिक, मंथली अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केशव सिंह धामी ने बताया कि मृत 12 यात्रियों में से 10 की पहचान कर ली गई है। 

घायलों का इलाज जारी

रामेछाप के पुलिस निरीक्षक राजन प्रसाद तिमिल्सिना ने कहा कि इस बस हादसे में चालक सहित आठ लोग घायल हुए हैं। घायलों का उपचार खुरकोट स्थित जीवन अस्पताल और मंथली अस्पताल में किया जा रहा है। स्थानीय निवासियों, सुरक्षाकर्मियों और बचाव दलों ने दुर्घटनास्थल से घायलों को विभिन्न अस्पतालों में पहुंचाया। फिलहाल पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है। लापता यात्रियों की तलाश के लिए अभियान अभी जारी है। प्रशासन ने इस घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें-

बांग्लादेश में शफीकुर रहमान की जमात-ए-इस्लामी बनेगी बदलाव का चेहरा? कट्टरपंथ से है गहरा रिश्ता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश