Tuesday, February 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बैटिंग के फैन हुए जोस बटलर, कहा- '14 साल में ऐसा है तो 18-20 की उम्र में क्या करेगा'

वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बैटिंग के फैन हुए जोस बटलर, कहा- '14 साल में ऐसा है तो 18-20 की उम्र में क्या करेगा'

Written By: Hitesh Jha
Published : Feb 10, 2026 08:25 pm IST, Updated : Feb 10, 2026 08:25 pm IST

इंग्लैंड के जोस बटलर ने भारत के 14 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। बटलर ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि वैभव अब तक के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं, जिसे उन्होंने देखा है।

Vaibhav Suryvanshi- India TV Hindi
Image Source : X@BCCI वैभव सूर्यवंशी

भारत की अंडर-19 टीम ने हाल ही में इंग्लैंड को हराकर वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। टीम इंडिया की उस जीत में 14 साल के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अहम भूमिका निभाई थी। वैभव ने इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल मैच में 80 बॉल पर 15 छक्कों की मदद से 175 रनों की पारी खेली थी। इस बीच इंग्लैंड सीनियर टीम के बल्लेबाज जोस बटलर ने वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। वह वैभव की बैटिंग से काफी इम्प्रेस हुए हैं।

जोस बटलर ने की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ

जोस बटलर ने वैभव सूर्यवंशी की प्रतिभा की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें अब तक का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी बताया है। वैभव ने अपने बल्लेबाजी से कई दिग्गज क्रिकेटरों को प्रभावित किया और कई एक्सपर्ट उन्हें टीम इंडिया का फ्यूचर सुपर स्टार कह रहे हैं। लव फॉर क्रिकेट पॉडकास्ट में जोस बटलर ने कहा कि 14 साल में वह इतनी बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहा है, तो 16, 18 या 20 साल की उम्र में वे कितने कमाल के होंगे, यह सोचकर उत्साहित हूं।

राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रह चुके हैं जोस बटलर

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने कहा कि मेरा मानना है कि वह अब तक का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी है जिसे मैंने देखा है। मैं सोचता हूं कि 14 साल की उम्र में और कौन ऐसा कर रहा था? अगर वह इस उम्र में ऐसा खेल रहा है, तो सोचिए 16, 18 या 20 साल की उम्र में वह कहां होगा। वैभव आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा हैं, वहां उन्होंने पिछले सीजन में 7 मुकाबले खेले थे। वहीं जोस बटलर भी आईपीएल में कई सीजन तक राजस्थान के लिए खेल चुके हैं।

वैभव आगे चलकर बड़े स्टार बनेंगे- बटलर

बटलर ने आगे कहा कि सूर्यवंशी के टैलेंट पर कोई सवाल नहीं है। 14 साल की उम्र में ऊंचाइयों तक पहुंचना तारीफ के काबिल है। बटलर ने कहा मुझे इसमें शक नहीं कि वह आगे चलकर बड़े स्टार बनेंगे और वह बनें भी क्यों न! 14 साल की उम्र में वह जैसा खेल रहे हैं और अगर वह आईपीएल में न खेले होते तो आप कह सकते थे कि हां उन्होंने यह कमाल सिर्फ अंडर-19 वर्ल्ड कप में किया है। लेकिन उन्होंने फाइनल जैसे हाई प्रेशर मैच में जिस तरह की पारी खेली, वह देखना शानदार था। हालांकि, अब यह देखने वाली बात होगी कि वह सीनियर क्रिकेट में जब कदम रखेंगे तब वहां क्या करते हैं। वह अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों का सामना पहले ही कर चुके हैं। आईपीएल में उनके नाम शतक है और आईपीएल की डेब्यू पारी की पहली ही गेंद पर वैभव ने छक्का लगाया था।

यह भी पढ़ें

श्रीलंका टीम की बढ़ी मुसीबत, T20 World Cup से बाहर हुआ मैच विनर खिलाड़ी

रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटने की कगार पर, UAE के बल्लेबाज का अनोखा कारनामा

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement