Tuesday, February 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup 2026 Points Table: जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान टॉपर, ये है बाकी टीमों का हाल

T20 World Cup 2026 Points Table: जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान टॉपर, ये है बाकी टीमों का हाल

Written By: Pankaj Mishra @pankajplmishra
Published : Feb 10, 2026 10:47 pm IST, Updated : Feb 10, 2026 10:47 pm IST

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ताजा अंक तालिका पर एक नजर डाली जानी चाहिए। पाकिस्तान ने लगातार अपना दूसरा मैच जीत लिया है। इससे उसके चार अंक हो गए हैं। सभी चार ग्रुपों में टॉप टीमें कौन सी हैं, ये जान लीजिए।

T20 World Cup 2026 Points Table- India TV Hindi
Image Source : ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 ताजा अंक तालिका

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ​चौथे दिन का समापन होते ही अंक तालिका में फिर से बदलाव हो गया है। चौथे दिन कुल मिलाकर तीन मुकाबले खेले गए, जीतने वाली टीमों ने दो दो अंक हासिल कर लिए हैं। इस बीच चारों ग्रुपों के बारे में हम आपको यहां बताएंगे। जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान ने फिलहाल अपने अपने ग्रुप में टॉप कर लिया है। लेकिन जल्द ही इसमें बदलाव भी होगा। 

ग्रुप एक में दो मैच जीतकर पाकिस्तान पहले नंबर पर पहुंचा

बात सबसे पहले ग्रुप ए से करते हैं। यहां पर पाकिस्तान ने पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा कर लिया है। पाकिस्तान ने दो मैच खेले हैं और दोनों जीत लिए हैं। इसके बाद उसके चार अंक हो गए हैं। इसके बाद टीम इंडिया दूसरे नंबर पर है। भारतीय टीम ने अभी तक एक ही मैच खेला है और उसे जीता भी है, उसके पास दो अंक हैं। इस ग्रुप में तीसरे नंबर पर नीदरलैंड्स है, जिसने दो मैच खेलकर एक में जीत हासिल की है। नामिबिया और यूएसए को अभी अपनी पहली जीत की तलाश है। 

जिम्बाब्वे ने अभी तक जमा रखा है पहले नंबर पर कब्जा

बात अगर ग्रुप बी की करें तो यहां पर जिम्बाब्वे का पहले नंबर कुर्सी पर कब्जा है। जिम्बाब्वे ने एक मैच खेलकर उसे जीता है। श्रीलंका ने भी एक मैच खेलकर जीत लिया है, लेकिन जिम्बाब्वे का नेट रन रेट अच्छा है, इसलिए वे पहले नंबर पर है। आयरलैंड और ओमान को अभी अपना खाता खोलना है। इस ग्रुप की पांचवीं टीम ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक अपना पहला मैच नहीं खेला है। ऑस्ट्रेलियाई टीम बुधवार को आयरलैंड के खिलाफ खेलने उतरेगी। 

वेस्टइंडीज ने ग्रुप सी में किया टॉप

ग्रुप सी में वेस्टइंडीज की टीम पहले नंबर पर काबिज है। टमी ने एक मैच खेलकर उसे जीता है और उसके दो अंक हैं। स्कॉटलैंड के भी दो अंक हैं, लेकिन उसे इसके लिए दो मैच खेलने पड़े हैं। इंग्लैंड ने भी एक मैच खेलकर उसे जीता है, उसके पास दो अंक हैं। तीन टीमों के बराबर अंक होने के बाद भी बेहतर नेट रन रेट के कारण वेस्टइंडीज की टीम पहले नंबर पर है। नेपाल और इटली की टीम अभी तक खाता नहीं खोल पाए हैं। 

न्यूजीलैंड ने दो में से दो मैच जीतकर किया कमाल

टी20 विश्व कप के ग्रुप डी में न्यूजीलैंड की टीम लीड कर रही है। न्यूजीलैंड ने दो मैच खेलकर दोनों में जीत दर्ज की है। उसने चार अंक हासिल कर लिए हैं। साउथ अफ्रीका ने एक मैच खेलकर एक मैच जीता है और दो अंक हासिल किए हैं। इस ग्रुप में अफगानिस्तान, यूएई और कनाडा को अभी अपनी पहली जीत की जरूरत है। 

यह भी पढ़ें 

T20 वर्ल्ड कप 2026 Schedule: बुधवार को खेले जाएंगे 3 मुकाबले, ये है पूरा शेड्यूल और मैच शुरू होने का वक्त

रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटने की कगार पर, UAE के बल्लेबाज का अनोखा कारनामा

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement