T20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच धीरे-धीरे बढ़ते जा रहा है। 10 फरवरी को इस टूर्नामेंट में कुल 3 मैच खेले गए। ये तीनों ही मुकाबला लगभग एकतरफा रहा दिन के पहले मैच में नीदरलैंड्स ने नामीबिया को 7 विकेट से हराया। वहीं दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने यूएई को 10 विकेट से मात दी। वहीं आज के दिन का तीसरा मैच पाकिस्तान और यूएसए के बीच खेला गया, जहां पाकिस्तान ने 32 रनों से मुकाबला अपने नाम किया। इस वर्ल्ड कप में नीदरलैंड्स, यूएई और यूएसए की टीम अभी तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है। इन टीमों को अभी भी पहले विकेट की तलाश है। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीम ने लगातार दो मैच जीत लिए हैं।
आज के दिन के पहले मैच की बात करें तो वहां टॉस जीतकर नीदरलैंड्स ने टॉस जीतकर पहले नामीबिया को बल्लेबाजी करने के लिए भेजा। पहले बल्लेबाजी करते हुए नामीबिया ने 20 ओवर बैटिंग करने के बाद 8 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। नीदरलैंड्स की तरफ से बास लीडे ने तीन ओवर में 20 रन देकर दो और लोगान वान बीक ने तीन ओवर में 13 रन देकर दो विकेट लिए। जवाब में नीदरलैंड्स की टीम ने बास डी लीडे के 48 गेंद में नाबाद 72 रन की पारी के दम पर 18 ओवर में तीन विकेट पर 159 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया । बास लीडे ने अपनी पारी में पांच चौके और चार छक्के लगाए। उन्हें अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया।
न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में यूएई ने बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए। यूएई की तरफ से कप्तान मोहम्मद वसीम (नाबाद 66) और अलीशाह शराफू (55) ने अर्धशतक लगाया। उन दोनों की अच्छी पारियों के बदौलत उनकी टीम लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही। जवाब में न्यूजीलैंड ने महज 15.2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 175 रन बनाकर 10 विकेट से मैच जीत लिया। न्यूजीलैंड की यह लगातार दूसरी जीत है। टीम ने इससे पहले अफगानिस्तान को हराया था। सिफर्ट ने 42 गेंद पारी में 12 चौके और तीन छक्के की मदद से नाबाद 89 रन बनाए। वहीं एलन ने 50 गेंद में पांच छक्के और इतने ही चौके की मदद से 84 रन बनाए।
यूएसए के खिलाफ मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साहिबजादा फरहान (73 रन) के अर्धशतक के बदौलत 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए साहिबजादा के अलावा बाबर और शादाब ने अच्छी पारियां खेली थी। इसके जवाब में अमेरिका की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 158 रन ही बना सकी। इसके साथ ही पाकिस्तान ने पिछले टी20 वर्ल्ड कप में अमेरिका से मिली हार का बदला भी ले लिया है। इस हार के साथ अमेरिका का सफर इस वर्ल्ड कप में लगभग खत्म हो गया है। पाकिस्तान दो जीत के साथ अपने ग्रुप में टॉप पर पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें
रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटने की कगार पर, UAE के बल्लेबाज का अनोखा कारनामा
संपादक की पसंद