भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में 406 रनों के टारगेट में अकेले ही नाबाद 223 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलने के साथ टीम इंडिया को इस मैच में जीत दिलाकर वापस लौटे। शुभमन गिल ने अपनी इस पारी के दम पर कई ऐसे रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया जिनको पिछले कई सालों से कोई भी खिलाड़ी तोड़ नहीं सका था, जिसमें एक रिकॉर्ड टीम इंडिया के पूर्व वर्ल्ड कप विजेता कप्तान एमएस धोनी के नाम पर था, जिसको तोड़ने का सबसे बड़ा दावेदार विराट कोहली को माना जाता था, लेकिन वह भी ऐसा करने में कामयाब नहीं हो सके और गिल ने अपनी इस पारी के दम पर धोनी के उस 21 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया।
गिल रन चेज में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बने भारतीय
वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम की तरफ से रन चेज में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड पहले एमएस धोनी के नाम पर था, जिन्होंने साल 2005 में श्रीलंकाई टीम के खिलाफ रन चेज करते हुए नाबाद 183 रनों की पारी खेली थी, जिसके बाद से यह रिकॉर्ड अब तक उनके नाम पर था। विराट कोहली भी इस लिस्ट में मौजूद हैं जिसमें उन्होंने साल 2012 में पाकिस्तानी टीम के खिलाफ मीरपुर के मैदान पर टारगेट का पीछा करते हुए 183 रनों की पारी खेली थी, जिसमें वह अपना विकेट गंवा बैठे थे, जिसके चलते कोहली दूसरे नंबर पर थे। वहीं अब शुभमन गिल ने इन दोनों ही दिग्गजों को पीछे छोड़ने के साथ लिस्ट में पहले पायदान पर अपना कब्जा कर लिया है, जिसमें वह रन चेज में भारत की तरफ से वनडे में सबसे ज्यादा रनों की पारी खेलने वाले अब खिलाड़ी बन गए हैं।
रन चेज में भारतीय टीम के लिए वनडे में सर्वाधिक रनों की पारी
- शुभमन गिल - 223 रन नाबाद (बनाम वेस्टइंडीज, साल 2026)
- एमएस धोनी - 183 रन नाबाद (बनाम श्रीलंका, साल 2005)
- विराट कोहली - 183 रन (बनाम पाकिस्तान, साल 2012)
- विराट कोहली - 154 रन नाबाद (बनाम न्यूजीलैंड, साल 2016)
- रोहित शर्मा - 152 रन नाबाद (बनाम वेस्टइंडीज, साल 2018)
गिल ने कुछ ही घंटों में तोड़ा कैम्पबेल का रिकॉर्ड
शुभमन गिल अब भारत और वेस्टइंडीज के बीच में वनडे क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में शतकीय पारी खेलने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। गिल ने गुवाहाटी वनडे में सिर्फ 62 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया था, जिसके दम पर वह कुछ घंटे पहले ही बनाए गए सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड जो जॉन कैम्पबेल ने 65 गेंदों में बनाया था उसको तोड़ने में कामयाब रहे। कैम्पबेल अब इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने इस मैच में 68 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली थी।
ये भी पढ़ें
गुवाहाटी में बना ऐसा रिकॉर्ड, जो 55 साल के ODI क्रिकेट इतिहास में कभी नहीं हुआ था