A
Hindi News खेल क्रिकेट IND vs PAK: पाकिस्तान टीम का हुआ ऐलान, भारतीय टीम से 16 नवंबर को होगी भिड़ंत

IND vs PAK: पाकिस्तान टीम का हुआ ऐलान, भारतीय टीम से 16 नवंबर को होगी भिड़ंत

पाकिस्तान ने बड़ा ऐलान किया है। एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के लिए टीम का ऐलान हो गया है। मुहम्मद इरफान खान को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है।

IND vs PAK- India TV Hindi Image Source : AP पाकिस्तान

IND vs PAK: कतर की राजधानी दोहा में 14 नवंबर से एसीसी मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 का आगाज होना है, जो T20 फॉर्मट में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें शिरकत करेंगी। भारत और पाकिस्तान की ए टीम भी इस टूर्नामेंट का हिस्सा हैं। भारतीय टीम का पहले ही ऐलान हो चुका है। अब पाकिस्तान की ओर से भी टीम की घोषणा हो गई है।

मुहम्मद इरफान खान को पाकिस्तान की ए टीम यानी पाकिस्तान शाहीन्स का कप्तान नियुक्त किया गया है। बता दें, राइजिंग स्टार्स एशिया कप 14 से 23 नवंबर तक कतर में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में पाकिस्तान शाहीन्स को ग्रुप ‘बी’ में रखा गया है, जहां उनका मुकाबला ओमान, भारत ‘ए’ और यूएई से होगा। वहीं ग्रुप ‘ए’ में अफगानिस्तान ‘ए’, बांग्लादेश ‘ए’, हांगकांग और श्रीलंका ‘ए’ की टीमें शामिल हैं।

16 नवंबर को IND vs PAK मैच

पाकिस्तान शाहीन्स अपना पहला मैच 14 नवंबर को ओमान के खिलाफ खेलेगा, इसके बाद 16 नवंबर को भारत ‘ए’ से भिड़ेगा। टीम का आखिरी ग्रुप मैच 18 नवंबर को यूएई के खिलाफ होगा। टीम सिलेक्टर्स ने इस बार युवा और उभरते खिलाड़ियों को मौका दिया है। पूरी टीम में केवल तीन खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्हें पहले सीनियर नेशनल टीम का अनुभव है, जिसमें कप्तान मुहम्मद इरफान, स्पिनर सुफियान मुकीम और तेज गेंदबाज अहमद दानियाल शामिल हैं। बाकी सभी खिलाड़ी अंडर-19, शाहीन्स प्रोग्राम, घरेलू क्रिकेट और पाकिस्तान सुपर लीग में अच्छा प्रदर्शन करने वाले युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं।

23 नवंबर को फाइनल मैच

टूर्नामेंट के प्रारूप के अनुसार, प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, जो 21 नवंबर को खेले जाएंगे। फाइनल मुकाबला 23 नवंबर को होगा। सभी मैच वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दोहा में खेले जाएंगे। टीम के 12 नवंबर को रवाना होने से पहले पाकिस्तान शहीन्स 8 से 11 नवंबर तक कराची के हनीफ मुहम्मद हाई परफॉर्मेंस सेंटर में प्रशिक्षण शिविर लगाएगी।

पाकिस्तान शाहीन्स स्क्वॉड: मुहम्मद इरफान खान (कप्तान), अहमद दानियाल, अराफात मिन्हास, माज सादाकत, मोहम्मद फैक, मुहम्मद गाजी गौरी, मोहम्मद नईम, मोहम्मद सलमान, मोहम्मद शाहजाद, मुबासिर खान, साद मसूद, शाहिद अजीज, सुफियान मुक़ीम, उबैद शाह और यासिर खान।

यह भी पढ़ें

WPL 2026 के मेगा ऑक्शन से पहले ये 5 बड़ी क्रिकेटर हुईं रिलीज, लिस्ट में एक भारतीय

WPL Retention 2026: किस टीम ने किस खिलाड़ी को किया रिटेन? यहां देखें पूरी लिस्ट

Latest Cricket News