1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK: भारतीय टीम के खौफ में शोएब अख्तर, अपने बयान से पाकिस्तान को दी चेतावनी

IND vs PAK: भारतीय टीम के खौफ में शोएब अख्तर, अपने बयान से पाकिस्तान को दी चेतावनी

IND vs PAK: भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 में अपने पहले मुकाबले को जिस अंदाज में जीता उसका खौफ पाकिस्तान टीम के पूर्व खिलाड़ी शोएब अख्तर के बयान में साफतौर पर देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने पाकिस्तानी टीम को भारत के खिलाफ होने वाले मैच से पहले बड़ी चेतावनी भी दी है।

Indian Cricket Team- India TV Hindi
Image Source : AP भारतीय क्रिकेट टीम

भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को एशिया कप 2025 में ग्रुप-ए का मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। इस मैच से पहले बयानबाजी का दौर जमकर देखने को मिल रहा है, जिसमें पाकिस्तानी टीम के पूर्व खिलाड़ी शोएब अख्तर ने भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले अपनी ही टीम को चेतावनी दी है। टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में आगाज काफी एकतरफा अंदाज में किया है जिसमें उन्होंने यूएई के खिलाफ हुए मुकाबले 9 विकेट से अपने नाम किया था। इस मैच में भारतीय टीम को सिर्फ 58 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उन्होंने 4.3 ओवर्स में ही चेज कर लिया था। वहीं पाकिस्तानी टीम ने भी जीत से शुरुआत तो की लेकिन ओमान के खिलाफ मुकाबले में उनके बल्लेबाजों का प्रदर्शन बिल्कुल भी उम्मीद के अनुसार देखने को नहीं मिला था।

वो आप पर हावी होंगे और धूल चटा देंगे

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम का पिछले एक साल में टी20 इंटरनेशनल में काफी आक्रामक अंदाज देखने को मिला है, जिसमें टीम इंडिया विरोधी टीम पर पूरी तरह से हावी दिखाई दी है। ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले इस मुकाबले में भारतीय टीम के इसी अंदाज में खेलने की सभी को उम्मीद है। शोएब अख्तर ने भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले को लेकर पाकिस्तानी चैनल पीटीवी स्पोर्ट्स पर दिए बयान में कहा कि भारतीय टीम आपके खिलाफ किस तरह का क्रिकेट खेलेंगे ये पूरी तरह से साफ है, जिसमें वो पहले आप पर हावी होंगे और फिर आपको धूल चटाना सुनिश्चित करेंगे और ये बहुत ही आसान है।

भारत के खिलाफ अब तक सिर्फ तीन मैच जीत सकी पाकिस्तान

टी20 इंटरनेशनल में भारत और पाकिस्तान के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड को देखा जाए तो दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 13 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया का पलड़ा काफी भारी दिखाई देता है। भारतीय टीम ने अब तक जहां पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में 10 मैचों को अपने नाम किया है तो वहीं सिर्फ तीन बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि इसमें से 2 मैच पाकिस्तानी टीम को दुबई के ही मैदान पर भारत के खिलाफ जीत मिली है।

ये भी पढ़ें

IND vs PAK: हार्दिक पांड्या 9 रन बनाते ही रचेंगे इतिहास, पाकिस्तान के खिलाफ ऐसा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय

IND vs PAK के बीच मुकाबले से पहले ऐसा है Points Table का हाल, इस टीम का सुपर-4 में पहुंचना हुआ मुश्किल

Latest Cricket News