Monday, February 23, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK: हार्दिक पांड्या 9 रन बनाते ही रचेंगे इतिहास, पाकिस्तान के खिलाफ ऐसा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय

IND vs PAK: हार्दिक पांड्या 9 रन बनाते ही रचेंगे इतिहास, पाकिस्तान के खिलाफ ऐसा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय

Written By: Abhishek Pandey @anupandey29 Published : Sep 14, 2025 09:05 am IST, Updated : Sep 14, 2025 09:05 am IST

IND vs PAK: दुबई के मैदान पर भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन काफी अहम रहने वाला है। अभी तक हार्दिक का पाकिस्तान के खिलाफ गेंद और बल्ले दोनों से बेहतर रिकॉर्ड देखने को मिला है।

Hardik Pandya- India TV Hindi
Image Source : AP हार्दिक पांड्या

भारतीय टीम एशिया कप 2025 में अपना दूसरा मुकाबला 14 सितंबर को पाकिस्तान की टीम के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेलने उतरेगी। टीम इंडिया ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टूर्नामेंट का आगाज एकतरफा जीत के साथ किया जिसमें यूएई की टीम को 9 विकेट से मात दी। अब टीम इंडिया की नजरें इस जीत की लय को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले में भी जारी रखने पर होगी। भारत और पाकिस्तान के बीच पिछली बार टी20 इंटरनेशनल मुकाबला साल 2024 में खेला गया था, जब दोनों टीमों के बीच टी20 वर्ल्ड कप में न्यूयॉर्क के मैदान पर मुकाबला खेला गया था, जिसके बाद दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। इस मैच में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या पर भी सभी की नजरें रहने वाली हैं, जिनके पास एक बड़ा कारनामा करने का मौका होगा।

हार्दिक 9 रन बनाते ही बनेंगे पाकिस्तान के खिलाफ ऐसा करने वाले पहले भारतीय

पाकिस्तान के खिलाफ हार्दिक पांड्या का वनडे और टी20 इंटरनेशनल दोनों में गेंद और बल्ले से अब तक शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने मैच विनर की भूमिका को निभाया है। वहीं हार्दिक के पास पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2025 में होने वाले ग्रुप-ए के मुकाबले में एक बड़ा कारनामा करने का मौका होगा। हार्दिक ने अब तक पाकिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में कुल 7 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने जहां बल्ले से 91 रन बनाए हैं तो वहीं गेंदबाजी में 13 विकेट हासिल कर चुके हैं। ऐसे में हार्दिक यदि इस मैच में 9 रन और बना लेते हैं तो पाकिस्तान के खिलाफ भारत की तरफ से टी20 इंटरनेशनल में 100 प्लस रन और 10 प्लस विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।

दुबई के मैदान पर ऐसा रहा है हार्दिक पांड्या का रिकॉर्ड

हार्दिक पांड्या का दुबई के मैदान पर टी20 इंटरनेशनल में रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने अब तक यहां पर 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 21 के औसत से यहां पर 84 रन बनाए हैं और इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 33 रनों का रहा है। हार्दिक पांड्या का दुबई में गेंद से प्रदर्शन देखा जाए तो उसमें उन्होंने 32.75 के औसत से कुल अब तक 4 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें एक ही मैच में वह तीन विकेट लेने में कामयाब हुए थे।

ये भी पढ़ें

IND vs PAK: भारत के खिलाफ अब तक नहीं खेले हैं ये 8 पाकिस्तानी खिलाड़ी, यहां देखें पूरी लिस्ट

IND vs PAK: ऐसा रहेगा मुकाबले के दौरान मौसम का हाल, प्लेयर्स को करना पड़ सकता है इस समस्या का सामना

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement