Wednesday, February 25, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK: ऐसा रहेगा मुकाबले के दौरान मौसम का हाल, प्लेयर्स को करना पड़ सकता है इस समस्या का सामना

IND vs PAK: ऐसा रहेगा मुकाबले के दौरान मौसम का हाल, प्लेयर्स को करना पड़ सकता है इस समस्या का सामना

Written By: Abhishek Pandey @anupandey29 Published : Sep 14, 2025 07:46 am IST, Updated : Sep 14, 2025 07:46 am IST

IND vs PAK: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप-ए का मुकाबला दुबई के मैदान पर 14 सितंबर को खेला जाएगा, जिसके इस मैच को लेकर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

India vs Pakistan- India TV Hindi
Image Source : PTI/AP भारत बनाम पाकिस्तान

एशिया कप 2025 में 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप-ए का अहम मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में जीत हासिल करने वाली टीम सुपर-4 के लिए लगभग अपनी जगह को पक्का कर लेगी। भारत और पाकिस्तान दोनों ने ही अब तक एक-एक मुकाबला खेला है और उसे आसानी से जीतने में भी सफल रहे हैं। भारतीय टीम ने अपना पहला मैच जहां यूएई की टीम के खिलाफ खेला जिसे वह 9 विकेट से जीतने में कामयाब रहे, जबकि पाकिस्तान ने ओमान के खिलाफ 93 रनों से अपना पहला मुकाबला जीता। अब दोनों टीमों के बीच होने वाले इस मैच में मौसम को लेकर भी सभी की नजरें रहने वाली हैं।

प्लेयर्स को करना पड़ सकता है भीषण गर्मी का सामना

भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई के मैदान पर खेले जाने वाले मुकाबले के दौरान मौसम को लेकर बात की जाए तो उसमें बारिश होने के किसी तरह के कोई आसार नहीं है। वहीं प्लेयर्स को भीषण गर्मी का सामना मुकाबले के दौरान करना पड़ सकता है, जिसमें एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जिसमें प्लेयर्स को करीब 45 डिग्री की गर्मी महसूस हो सकती है। वहीं ह्यूमिडिटी को लेकर बात की जाए तो वह 38 फीसदी तक रह सकती है, ऐसे में खिलाड़ियों की फिटनेस का टेस्ट भी होगा कि वह खुद को इस गर्मी में किसी तरह से पूरी तरह फिट रख पाते हैं।

टारगेट का पीछा करने वाली टीम का रहा दुबई में पलड़ा भारी

दुबई स्टेडियम की पिच को लेकर बात की जाए तो यहां पर पहले बल्लेबाजी करना थोड़ा मुश्किल दिखा है, जिसमें तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवर्स में उछाल और स्विंग काफी मिलती है। वहीं खेल आगे बढ़ने के साथ बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है। दुबई स्टेडियम में टी20 इंटरनेशनल में पहली पारी के औसत स्कोर को लेकर बात की जाए तो वह 135 से 140 के बीच का देखने को मिला है। इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जहां 52 मैचों में जीत मिली तो वहीं 59 मैचों में टारगेट का पीछा करने वाली टीम जीत हासिल करने में कामयाब रही है।

ये भी पढ़ें

Asia Cup 2025: श्रीलंका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, बांग्लादेश को 6 विकेट से दी मात

पाकिस्तान के खिलाफ अर्शदीप सिंह को मौका मिलना मुश्किल, फील्डिंग कोच की बातों से लगभग हुआ साफ

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement