1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Asia Cup 2025: श्रीलंका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, बांग्लादेश को 6 विकेट से दी मात

Asia Cup 2025: श्रीलंका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, बांग्लादेश को 6 विकेट से दी मात

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Sep 13, 2025 11:36 pm IST,  Updated : Sep 14, 2025 06:30 am IST

एशिया कप 2025 में 13 सितंबर को बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच मैच खेला गया। इस मैच में बांग्लादेश ने श्रीलंका के सामने 140 रन का टारगेट रखा था।

BAN vs SL- India TV Hindi
बांग्लादेश बनाम श्रीलंका Image Source : PTI

एशिया कप 2025 के पांचवें मैच में श्रीलंका ने बांग्लादेश को 6 विकेट से मात दी। इस मैच में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर बैटिंग करने के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाने में कामयाब रही। जवाब में श्रीलंका की टीम ने इस टारगेट को 14.4 ओवर में हासिल कर लिया। इस मैच में श्रीलंका ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों डिपार्टमेंट में शानदार प्रदर्शन किया। यह इस टूर्नामेंट में श्रीलंका के लिए पहली जीत है।

बांग्लादेश के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज रहे फेल

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज शून्य के स्कोर पर लौट गए। तीसरा झटका 11 के स्कोर पर लगा। वहीं टीम को पांचवां झटका कप्तान लिटन दास के रूप में 53 के स्कोर पर लगा। लिटन दास 26 गेंद पर 28 रन बनाकर आउट हुए। उनके अलावा टॉप 5 के 4 बल्लेबाज डबल डिजिट स्कोर तक नहीं पहुंच पाए।

जाकेर अली और शमीम हुसैन ने टीम को पहुंचाया सम्मानजनक स्कोर तक

हालांकि मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज जाकेर अली और शमीम हुसैन ने 61 गेंद पर 86 रन की साझेदारी कर बांग्लादेश को 139 तक पहुंचा दिया। जाकेर 34 गेंद पर 41 और शमीम 34 गेंद पर 42 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका के लिए इस मैच में वानिंदु हसरंगा सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 25 रन देकर दो विकेट चटकाए। उनके अलावा नुवान तुषारा और दुष्मंता चमीरा को एक-एक विकेट मिला।

निसंका और मिशारा ने बल्ले से दिखाया जबरदस्त खेल

टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही। 13 के स्कोर पर ही टीम को पहला झटका कुसल मेंडिस के रूप में लगा, वह 6 गेंदों में 3 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए पथुम निसंका और कामिल मिशारा के बीच 95 रनों की पार्टनरशिप हुई। निसंका 34 गेंदों में छह चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाने में कामयाब रहे। उनके अलावा कुसल परेरा 9 और दसुन शनाका 1 रन बनाकर आउट हुए। अंत में कामिल मिशारा 32 गेंदों पर 46 रन बनाकर नाबाद लौटे। कप्तान असलंका ने भी 4 गेंदों पर 10 रनों की नाबाद पारी खेली। बांग्लादेश की गेंदबाजी की बात करें तो वहां मेंहदी हसन ने 29 रन देकर दो विकेट चटकाए। उनके अलावा मुस्तफिजुर रहमान और तंजीम हसन ने 1-1 विकेट लिया।

यह भी पढ़ें

बांग्लादेश के ओपनर्स ने कटाई नाक, T20I में पहली बार टीम को देखना पड़ा ऐसा दिन

IND vs PAK मैच को लेकर बीसीसीआई सचिव ने तोड़ी चुप्पी, महामुकाबले से पहले दिया बड़ा बयान

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल