1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs WI सीरीज के बीच बदल गई टीम इंडिया, T20I सीरीज से बाहर हुए वाशिंगटन सुंदर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान

IND vs WI सीरीज के बीच बदल गई टीम इंडिया, T20I सीरीज से बाहर हुए वाशिंगटन सुंदर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान

 Written By: Vanson Soral
 Published : Oct 01, 2026 05:11 pm IST,  Updated : Oct 01, 2026 05:12 pm IST

भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी सीरीज के बीच टीम इंडिया में बदलाव का सिलसिला जारी है। T20 सीरीज शुरू होने से पहले वॉशिंगटन सुंदर को भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह ऑलराउंडर नमन धीर को T20 टीम में शामिल किया गया है।

IND vs WI- India TV Hindi
भारतीय क्रिकेट टीम Image Source : PTI

भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी ODI सीरीज के बीच बड़ी खबर सामने आई है। वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I सीरीज के लिए टीम इंडिया में बड़ा बदलाव हुआ है। T20I सीरीज शुरू होने से पहले वॉशिंगटन सुंदर को टीम से रिलीज कर दिया गया है, जबकि उनकी जगह नमन धीर को शामिल किया गया है। सिलेक्टर्स ने यह फैसला न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज को ध्यान में रखते हुए लिया है।

वाशिंगटन सुंदर रेड बॉल क्रिकेट की करेंगे तैयारी

भारत की सीनियर सिलेक्शन कमेटी ने टीम मैनेजमेंट से सलाह के बाद वॉशिंगटन सुंदर को वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I सीरीज के लिए भारतीय टीम से रिलीज करने का फैसला किया है। BCCI के मुताबिक, न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को देखते हुए सुंदर को रेड-बॉल क्रिकेट खेलने का मौका दिया जाएगा।

रणजी ट्रॉफी का नया सीजन 11 अक्टूबर से शुरू होने वाला है। ऐसे में वॉशिंगटन सुंदर अपनी राज्य की टीम के लिए रणजी ट्रॉफी में खेलकर टेस्ट क्रिकेट की तैयारी कर सकेंगे। टेस्ट सीरीज से पहले लंबे प्रारूप में मैच अभ्यास हासिल करना उनके लिए अहम माना जा रहा है। वॉशिंगटन सुंदर की जगह नमन धीर को T20I टीम में शामिल किया गया है। नमन इससे पहले भी भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं और अब उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I सीरीज में खुद को साबित करने का मौका मिलेगा।

भारत की अपडेटेड T20I टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेट कीपर), संजू सैमसन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर।

इससे पहले टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI टीम में भी बदलाव करना पड़ा था। गुवाहाटी में खेले गए दूसरे ODI  के दौरान तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी। चोट के कारण वह वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे ODI से बाहर हो गए हैं। प्रसिद्ध कृष्णा के रिप्लेसमेंट के तौर पर सिलेक्शन कमेटी ने तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को टीम में शामिल किया है। कंबोज चंडीगढ़ में भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे।

भारत की अपडेटेड ODI टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान और विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, यशस्वी जयसवाल, नमन धीर, अंशुल कंबोज।

यह भी पढ़ें:

IND vs WI तीसरे ODI से पहले टीम इंडिया का अहम​ खिलाड़ी बाहर, किसकी हो सकती है एंट्री

भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले के लिए हो जाइए तैयार, गोल्ड मेडल के लिए कब और कितने बजे होगी भिड़ंत

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।