1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK: टीम इंडिया के रणबांकुरों ने पाकिस्तान को दिया धोबी पछाड़, पहली बार दर्ज की इतनी बड़ी जीत

IND vs PAK: टीम इंडिया के रणबांकुरों ने पाकिस्तान को दिया धोबी पछाड़, पहली बार दर्ज की इतनी बड़ी जीत

IND vs PAK: भारतीय टीम ने पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में एकतरफा 61 रनों से मात देने के साथ शानदार जीत हासिल की है, जिसमें टीम इंडिया की ये पाकिस्तान के खिलाफ जीत भी ऐतिहासिक बन गई है।

Indian Cricket Team- India TV Hindi
Image Source : AFP भारतीय क्रिकेट टीम

भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए के मुकाबले में एकतरफा 61 रनों से मुकाबले को अपने नाम करते हुए टूर्नामेंट में लगातार अपनी तीसरी जीत हासिल की है, जिसके साथ ही टीम इंडिया ने सुपर-8 में भी अपनी जगह को पक्का कर लिया है। टीम इंडिया की तरफ से इस मैच में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही मामलों में पाकिस्तान के मुकाबले काफी आगे नजर आई, वहीं ये टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया की अभी तक पाकिस्तान के खिलाफ रनों के अंतर से भी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले टीम इंडिया ने साल 2012 में पाकिस्तानी टीम के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैच में 11 रनों से जीत हासिल की थी जो सबसे बड़ी थी।

टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की रनों के अंतर से 7वीं सबसे बड़ी जीत

टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रनों का स्कोर बनाया था, जिसके बाद पाकिस्तानी टीम टारगेट का पीछा करते हुए 18 ओवर्स में सिर्फ 114 रनों का स्कोर बनाकर सिमट गई। टीम इंडिया की ये टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में रनों के अंतर से 7वीं बड़ी जीत है। भारतीय टीम की टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी भी फुल मेंबर्स टीम के खिलाफ देखी जाए तो ये छठी सबसे बड़ी जीत है।

टीम इंडिया की रनों के अंतर से टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी जीत

  • भारत बनाम नामीबिया - 93 रन (साल 2026)
  • भारत बनाम इंग्लैंड - 90 रन (साल 2012)
  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - 73 रन (साल 2014)
  • भारत बनाम जिम्बाब्वे - 71 रन (साल 2022)
  • भारत बनाम आयरलैंड - 68 रन (साल 2024)
  • भारत बनाम अफगानिस्तान - 66 रन (साल 2021)
  • भारत बनाम पाकिस्तान - 61 रन (साल 2026)

टीम इंडिया के गेंदबाजों का दिखा कोलंबो की पिच पर दबदबा

पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया के सभी प्रमुख गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला है, जिसमें हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती सभी 2-2 विकेट लेने में कामयाब रहे। वहीं इसके अलावा कुलदीप यादव और तिलक वर्मा ने भी 1-1 विकेट अपने नाम किया।

ये भी पढ़ें

IND vs PAK: "जलवा है हमारा"; ईशान किशन की पारी ने सोशल मीडिया पर लगाई आग, फैंस ने लिए पाकिस्तानी टीम के जमकर मजे

IND vs PAK: सूर्यकुमार यादव ने नहीं मिलाया सलमान आगा से हाथ, Handshake के लिए हाथ मलते रह गए पाकिस्तानी कप्तान

Latest Cricket News