Sunday, February 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK: "जलवा है हमारा"; ईशान किशन की पारी ने सोशल मीडिया पर लगाई आग, फैंस ने लिए पाकिस्तानी टीम के जमकर मजे

IND vs PAK: "जलवा है हमारा"; ईशान किशन की पारी ने सोशल मीडिया पर लगाई आग, फैंस ने लिए पाकिस्तानी टीम के जमकर मजे

Written By: Abhishek Pandey @anupandey29 Published : Feb 15, 2026 09:47 pm IST, Updated : Feb 15, 2026 09:47 pm IST

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबलें में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 175 रनों का स्कोर बनाया है, जिसमें ईशान किशन ने बल्ले से अहम भूमिका निभाई और 77 रनों की शानदार पारी खेली।

Ishan Kishan- India TV Hindi
Image Source : AP ईशान किशन

भारत और पाकिस्तान के बीच में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप-ए का मुकाबला कोलंबो को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें इस मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रनों का स्कोर बनाया है। टीम इंडिया ने इस मैच में अपना पहला विकेट पहले ओवर की आखिरी गेंद पर अभिषेक शर्मा के रूप में गंवा दिया था, जिसके बाद ईशान किशन जो शानदार फॉर्म में चल रहे हैं, उन्होंने एक छोर से जिम्मेदारी को संभालते हुए तेजी के साथ रन बनाए जिसमें उनको रोक पाना पाकिस्तानी टीम के गेंदबाजों के लिए बिल्कुल भी आसान काम नहीं दिख रहा था। ईशान किशन के बल्ले से इस मैच में 40 गेंदों में 77 रनों की पारी खेली।

ईशान किशन ने अपनी पारी से सोशल मीडिया पर लगाई आग

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में ईशान किशन ने अपनी 77 रनों की शानदार पारी के दौरान कुल 10 चौके और तीन शानदार छक्के लगाए जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 192.50 का देखने को मिला। ईशान किशन की इस पारी के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैंस ने पोस्ट करते हुए पाकिस्तानी टीम के खूब मजे लिए। इसमें एक फैन ने ईशान किशन को मिर्जापुर के भैया जी के रूप में दिखाते हुए लिखा कि जलवा है हमारा। वहीं एक यूजर ने ईशान किशन को गोलमाल फिल्म के वसूली भाई के रूप में दिखाया जिसमें वह विराट कोहली की तस्वीर को नमन कर रहे हैं। बता दें कि ईशान किशन ने जब से टीम इंडिया में वापसी की है उसके बाद से लगातार उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर सभी को काफी प्रभावित किया है।

टी20 वर्ल्ड कप में अब तक बना चुके 158 रन

ईशान किशन ने इस टी20 वर्ल्ड कप में अब तक तीन मुकाबले खेले हैं, जिसमें तीनों में ही वह अपने बल्ले का कमाल दिखाने में कामयाब रहे हैं। ईशान किशन ने इन तीन मैचों में 52.66 के औसत से कुल 158 रन बनाए हैं, जिसमें वह 2 अर्धशतकीय पारी खेलने में कामयाब रहे हैं। वहीं ईशान किशन के स्ट्राइक रेट को लेकर बात की जाए तो वह 197.50 का देखने को मिला। ईशान ने कुल 17 चौके और 10 छक्के लगाए हैं, जिसमें वह अभी इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में टिम सीफर्ट के बाद दूसरे नंबर पर हैं।

ये भी पढ़ें

IND vs PAK: टीम इंडिया ने किया बड़ा कारनामा, पाकिस्तान के खिलाफ बनाया टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर

IND vs PAK: टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में 6 बार की है पहले बल्लेबाजी, इतनी बार मिली जीत

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement