IND vs PAK Match Pitch Report: भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में 15 फरवरी को खेला जाना है। इस मैच को लेकर टूर्नामेंट में बाकी मुकाबलों से काफी ज्यादा चर्चा देखने को मिली है, जिसके चलते सभी की नजरें मैच पर रहने वाली हैं। टीम इंडिया और पाकिस्तान दोनों ने अब तक 2-2 मैच खेले हैं और जीत दर्ज करने में कामयाब रहे हैं। वहीं कोलंबो के मौसम को लेकर भी सभी की नजरें टिकी हुई हैं। इसके अलावा जो सबसे ज्यादा प्लेयर्स के अहम रहने वाली है वह कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच है, जहां पर ऐसी उम्मीद जताई गई है कि स्पिनर्स को अधिक मदद मिल सकती है। ऐसे में हम आपको आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच रिपोर्ट के बारे में बताने जा रहे हैं।
यूज की हुई पिच पर खेला जाएगा मैच
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला ये मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम की उसी पिच पर खेला जाएगा, जिसमें 13 फरवरी को जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच हुआ था। इस मुकाबले को जिम्बाब्वे की टीम ने 23 रनों से अपने नाम किया था। ऐसे में अब इस नजरिए से देखा जाए तो यहां पर चेज करना थोड़ा मुश्किल दिखता है, जिसमें सबसे बड़ी वजह इस स्टेडियम की बड़ी बाउंड्री भी है, जहां पर स्पिनर्स के खिलाफ बड़ा शॉट खेलना बिल्कुल भी आसान काम नहीं दिखता है। अभी तक कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में कुल 51 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 22 मैचों को अपने नाम करने में कामयाब रही है, तो वहीं टारगेट का पीछा करने वाली टीम ने 28 मैचों में जीत दर्ज की है। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर देखा जाए तो वह 152 रनों का देखने को मिला है।
पाकिस्तान भी पहला मैच खेलेगी कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम पर
भारतीय टीम जहां श्रीलंका में सिर्फ इस एक मुकाबले को खेलने के पहुंची है तो वहीं पाकिस्तानी टीम टूर्नामेंट में अपने सभी मैच श्रीलंका में खेल रही है। इसमें से उन्होंने दो जो शुरुआती मैच खेले तो वह कोलंबो के SSC स्टेडियम में थे, जिसमें वह भी प्रेमदासा स्टेडियम में पहली बार खेलने उतरेंगे। अभी तक इस स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के कुल तीन मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें 2 मुकाबले जहां दिन के समय खेले गए तो वहीं एक मैच शाम के समय हुआ। इसमें तीनों मैचों के परिणाम को देखा जाए तो पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने मुकाबला अपने नाम किया है, जिससे साफ पता चलता है कि यहां पर टारगेट का पीछा करना बिल्कुल भी आसान काम नहीं हैं।
ये भी पढ़ें
IND vs PAK: टीम इंडिया की उस्मान तारिक के खिलाफ खास तैयारी का VIDEO आया सामने, कप्तान सूर्या ने भी कर दिया साफ
IND vs PAK: कप्तान सूर्यकुमार ने हैंडशेक को लेकर पूछे गए सवाल पर दिया करारा जवाब, कहा - बस चौबीस घंटे का इंतजार करिए
Latest Cricket News