1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK: टीम इंडिया की प्लेइंग में 2 बड़े बदलाव की उम्मीद, इस धाकड़ गेंदबाज की हो सकती है वापसी

IND vs PAK: टीम इंडिया की प्लेइंग में 2 बड़े बदलाव की उम्मीद, इस धाकड़ गेंदबाज की हो सकती है वापसी

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में दो बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जिसमें अभिषेक शर्मा की वापसी लगभग तय मानी जा रही है।

IND vs PAK T20 World Cup 2026- India TV Hindi
Image Source : PTI भारत बनाम पाकिस्तान, टी20 वर्ल्ड कप 2026

भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना अगला मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेलना है। इस मैच की तैयारी के लिए टीम इंडिया ने 14 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में जमकर प्रैक्टिस की है, जिसमें सभी की नजरें अभिषेक शर्मा पर सबसे ज्यादा थी। अभिषेक ने नेट्स पर लंबी बल्लेबाजी करने के साथ अपनी फिटनेस को इस मुकाबले के लिए साबित किया जिसके साथ ही उनकी प्लेइंग 11 में वापसी तय मानी जा रही है। इसके अलावा कोलंबो की पिच को देखते हुए टीम इंडिया एक और बड़ा बदलाव करने का फैसला ले सकती है।

कुलदीप यादव को मिल सकता है खेलने का मौका

अभिषेक शर्मा जो पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच से पहले पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं तो उनकी वापसी के साथ संजू सैमसन का बाहर होना तय माना जा रहा है। इसके अलावा दूसरे बड़े संभावित बदलाव को लेकर बात की जाए तो उसमें कुलदीप यादव को प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है, जिसमें अर्शदीप सिंह को बाहर होना पड़ेगा। कुलदीप को शामिल करने का सबसे बड़ा कारण उनका पाकिस्तानी टीम के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड होना है। ऐसे में भारतीय टीम इस मुकाबले में सिर्फ एक प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के साथ मैदान पर उतरने का फैसला ले सकती है, जैसा एशिया कप 2025 में देखने को मिला था। वहीं इसके अलावा हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे की गेंदबाजी में जिम्मेदारी बढ़ जाएगी।

भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग 11 पाकिस्तान के खिलाफ मैच में

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

पाकिस्तान के खिलाफ कुलदीप का रहा है ऐसा रिकॉर्ड

कुलदीप यादव ने अभी तक टी20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान के खिलाफ तीन मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 9.88 के औसत से कुल 8 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान कुलदीप का इकॉनमी रेट 6.58 का देखने को मिला है। इसके अलावा वह एक मुकाबले में 4 विकेट हॉल लेने में भी कामयाब रहे हैं। कुलदीप का इसके अलावा श्रीलंका के आर प्रेमदासा स्टेडियम में रिकॉर्ड देखा जाए तो उसमें उन्होंने इस ग्राउंड पर तीन मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 16.50 के औसत से 4 विकेट हासिल करने में कामयाब रहे हैं, जिसमें उनका इकॉनमी रेट 6.60 का देखने को मिला है।

ये भी पढ़ें

IND vs PAK: टीम इंडिया की उस्मान तारिक के खिलाफ खास तैयारी का VIDEO आया सामने, कप्तान सूर्या ने भी कर दिया साफ

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन? सामने आई कोलंबो की वेदर रिपोर्ट

Latest Cricket News