1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK U19 World Cup: कब और कहां देखें भारत बनाम पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच की Live Streaming, जानें सभी जानकारी

IND vs PAK U19 World Cup: कब और कहां देखें भारत बनाम पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच की Live Streaming, जानें सभी जानकारी

IND vs PAK U19 World Cup: भारत और पाकिस्तान की अंडर-19 टीम के बीच में खेले जा रहे वर्ल्ड कप में सुपर सिक्स का मुकाबला 1 फरवरी को बुलवायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा।

IND vs PAK U19 World Cup- India TV Hindi
Image Source : AP भारत बनाम पाकिस्तान, अंडर-19 वर्ल्ड कप मैच।

जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप मैच में सुपर सिक्स के आखिरी मुकाबले को लेकर सभी की नजरें टिकी हुई हैं, जिसमें एक फरवरी को भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम का अंडर-19 वर्ल्ड कप में अभी तक अजेय अभियान देखने को मिला है, जिसमें उनकी नजरें इस मैच को जीतकर आसानी से सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह पक्की करने पर होगी। वहीं पाकिस्तान टीम को लेकर बात की जाए तो वह भी सेमीफाइनल में पहुंचने की रेस में तो बनी हुई है, लेकिन उसके लिए उन्हें काफी बड़े अंतर से भारत के खिलाफ मुकाबला जीतना होगा। ऐसे में सभी की नजरें इस मैच को लेकर बनी रहने वाली हैं।

कब-कहां और कैसे देखें भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और अफगानिस्तान की टीम सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह को पक्की कर चुकी हैं। वहीं चौथी टीम का फैसला भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले के परिणाम से होगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला जिम्बाब्वे के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार इस मैच की शुरुआत दोपहर 1 बजे से होगी वहीं टॉस दोपहर 12:30 बजे होगा। भारत में इस मैच का टीवी पर सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, तो वहीं मुकाबले का ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर किया जाएगा, जिसमें भारतीय फैंस लॉगिन कर आसानी से मुकाबले को देख सकते हैं।

टीम इंडिया का रहा है अभी तक पलड़ा भारी

भारतीय टीम का अंडर-19 फॉर्मेट में पाकिस्तान के खिलाफ हेड टू हेड रिकॉर्ड देखा जाए तो उसमें टीम इंडिया का पलड़ा साफतौर पर भारी दिखाई देता है। भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 यूथ वनडे फॉर्मेट में अब तक कुल 29 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से टीम इंडिया 16 मैचों को जीतने में कामयाब रही है, वहीं पाकिस्तानी टीम 12 मैच ही जीत सकी है। इसके अलावा एक मुकाबला टाई पर खत्म हुआ था।

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में दोनों टीमों का स्क्वाड

भारत - आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह, हेनिल पटेल, उधव मोहन, आरएस अंबरीश, मोहम्मद एनान, हरवंश पंगालिया।

पाकिस्तान - हमजा जहूर, समीर मिन्हास, उस्मान खान, फरहान यूसुफ (कप्तान), अहमद हुसैन, हुजैफा अहसन, अब्दुल कादिर, अब्दुल सुभान, मोमिन कमर, मोहम्मद सय्याम, अली रजा, उमर जैब, अली हसन बलूच, दानियाल अली खान, नकाब शफीक।

ये भी पढ़ें

IND vs PAK: भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान की स्क्वाड में हुआ बड़ा बदलाव, ऑलराउंडर खिलाड़ी बना हिस्सा

IND vs PAK: कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम पाकिस्तान मैच, शाम नहीं दिन में खेला जाएगा मुकाबला

Latest Cricket News