1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK: भारतीय महिला टीम भी नहीं मिलाएगी पाकिस्तान से हाथ, ना होगा फोटोशूट; BCCI ने कर दिया सब साफ

IND vs PAK: भारतीय महिला टीम भी नहीं मिलाएगी पाकिस्तान से हाथ, ना होगा फोटोशूट; BCCI ने कर दिया सब साफ

IND W vs PAK W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को वनडे वर्ल्ड कप 2025 में अपना दूसरा मुकाबला पाकिस्तान महिला टीम के खिलाफ 5 अक्टूबर को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेलना है। इस मैच में टीम इंडिया की प्लेयर्स पाकिस्तान की खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाएंगी।

Indian Womens Cricket Team- India TV Hindi
Image Source : PTI भारतीय महिला क्रिकेट टीम

एशिया कप 2025 में भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ हुए तीनों ही मुकाबलों में नो हैंडशेक की पॉलिसी को अपनाए रखा जिसको लेकर पाकिस्तानी टीम और उनके बोर्ड की तरफ से काफी ड्रामा भी देखने को मिला। वहीं अब भारतीय महिला टीम को वनडे वर्ल्ड कप 2025 में पाकिस्तानी महिला टीम के खिलाफ कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में 5 अक्टूबर को मुकाबला खेलना है, जिसमें महिला टीम इसी पॉलिसी का पालन करेगी या नहीं इसको लेकर सभी की नजरें टिकी हुई हैं, जिसपर बीसीसीआई की तरफ से पूरी स्थिति को साफ कर दिया गया है।

महिला टीम भी नो हैंडशेक की पॉलिसी को अपनाएगी

पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय पुरुष टीम ने जिस तरह से मैदान पर अपने खेल से उन्हें जवाब दिया तो वहीं मैदान के बाहर भी करारा जवाब बीसीसीआई की तरफ से पीसीबी को दिया गया। अब भारतीय महिला टीम भी वनडे वर्ल्ड कप 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले में नो हैंडशेक की पॉलिसी को अपनाएगी जिसको लेकर समाचार एजेंसी पीटीआई की खबर के अनुसार बीसीसीआई के एक सीनियर सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर बताया कि बोर्ड  सरकार के अनुसार काम करेगा और टॉस के समय हाथ मिलाने की कोई परंपरा नहीं होगी, मैच रेफरी के साथ कोई फोटोशूट नहीं होगा और खेल के अंत में कोई हाथ मिलाने की नीति नहीं होगी। पुरुषों द्वारा अपनाई गई नीति का पालन महिला टीम भी करेगी।

भारतीय महिला टीम का पाकिस्तान के खिलाफ है एकतरफा रिकॉर्ड

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने वनडे वर्ल्ड कप 2025 में जीत के साथ आगाज किया है, जिसमें उन्होंने अपने पहले मैच में श्रीलंका महिला टीम को 59 रनों से मात दी। वहीं टीम इंडिया का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड देखा जाए तो वह अब तक एकतरफा देखने को मिला है, जिसमें दोनों टीमों के बीच 11 मुकाबले खेले गए हैं और सभी मैचों को भारतीय महिला टीम अपने नाम करने में कामयाब रही है। महिला वनडे वर्ल्ड 2025 की प्वाइंट्स टेबल में भारतीय टीम अभी एक मैच में एक जीत के साथ दूसरे नंबर पर काबिज है, जिसमें उसकी कोशिश पहले सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह को आसानी से बनाने पर होगी।

ये भी पढ़ें

World Cup 2025: ऑस्ट्रेलिया की जीत से Points Table में मची उथल-पुथल, टीम इंडिया पहुंची इस नंबर पर

वनडे वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने रचा इतिहास, शतक लगाते ही बन गई ऐसा करने वाली पहली प्लेयर

Latest Cricket News