1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वनडे वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने रचा इतिहास, शतक लगाते ही बन गई ऐसा करने वाली पहली प्लेयर

वनडे वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने रचा इतिहास, शतक लगाते ही बन गई ऐसा करने वाली पहली प्लेयर

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Oct 01, 2025 08:35 pm IST,  Updated : Oct 01, 2025 08:35 pm IST

AUS W vs NZ W: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम की अनुभवी खिलाड़ी एश्ले गार्डनर का बल्ले से कमाल देखने को मिला जिसमें उन्होंने 115 रनों की शतकीय पारी खेलने के साथ वर्ल्ड कप में एक नया इतिहास रच दिया।

Ashleigh Gardner- India TV Hindi
एश्ले गार्डनर Image Source : PTI

भारत की मेजबानी में आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का आगाज 30 सितंबर को हो गया, जिसमें टूर्नामेंट का दूसरा मैच ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड महिला टीम के बीच में इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था, जिसके बाद उनकी पारी 49.3 ओवर्स में 326 रन बनाकर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की पारी में अनुभवी खिलाड़ी एश्ले गार्डनर के बल्ले का कमाल देखने को मिला जिसमें वह शतकीय पारी खेलने के साथ महिला वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में एक नया इतिहास भी रचने में कामयाब हो गई।

नंबर-6 या उससे नीचे वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनी एश्ले गार्डनर

न्यूजीलैंड महिला टीम के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने 113 के स्कोर तक अपने चार विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी एश्ले गार्डनर ने एक छोर से पारी को संभालने के साथ रनों की गति को भी बढ़ाना शुरु किया। इस दौरान उन्होंने ताहलिया मैक्ग्रा और किम गार्थ के साथ अर्धशतकीय साझेदारी भी की। गार्डनर ने न्यूजीलैंड महिला टीम के खिलाफ अपनी 115 रनों की शानदार पारी के दौरान कुल 83 गेंदों का सामना किया जिसमें 16 चौके और एक छक्का देखने को मिला। वहीं इस शतकीय पारी के साथ एश्ले गार्डनर महिला वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली ऐसी खिलाड़ी बन गई जो नंबर-6 या उससे नीचे बल्लेबाजी करने के साथ शतकीय पारी खेलने में कामयाब हुई हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ महिला वनडे में बना सबसे बड़ा स्कोर

ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने जहां वनडे वर्ल्ड कप में अपना तीसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया तो वहीं ये न्यूजीलैंड महिला टीम के खिलाफ अब तक महिला वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने इस मामले में इंग्लैंड महिला टीम के रिकॉर्ड को तोड़ा है जब उन्होंने साल 2017 के वनडे वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में 9 विकेट के नुकसान पर 284 रनों का स्कोर बनाया था।

ये भी पढ़ें

ICC Rankings: अभिषेक शर्मा ने बना दिया नया कीर्तिमान, तोड़ा डेविड मलान का बहुत बड़ा रिकॉर्ड

पाकिस्तानी खिलाड़ी ने किया आईसीसी रैंकिंग में टॉप, इस भारतीय खिलाड़ी को हुआ नुकसान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल