1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK: एजबेस्टन की पिच पर बल्लेबाज या गेंदबाज किसका दिखेगा पलड़ा भारी? टॉस की रहेगी अहम भूमिका

IND vs PAK: एजबेस्टन की पिच पर बल्लेबाज या गेंदबाज किसका दिखेगा पलड़ा भारी? टॉस की रहेगी अहम भूमिका

IND vs PAK: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला पाकिस्तानी महिला टीम के खिलाफ खेलेगी, जिसमें दोनों टीमों के बीच में ये मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा।

Birmingham Pitch Report- India TV Hindi
Image Source : AFP भारत बनाम पाकिस्तान, बर्मिंघम पिच रिपोर्ट

भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच में 14 जून को आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप-ए का अहम मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच में ये मैच एजबेस्टन के स्टेडियम में होगा जिसमें पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए टीम इंडिया का पलड़ा भारी माना जा रहा है। वहीं इस मैच की पिच को लेकर भी सभी की नजरें रहने वाली हैं जिसमें ये बल्लेबाज या गेंदबाज किसके पक्ष में रहेगी और टॉस की भूमिका कितनी अहम रहने वाली हैं। इस मुकाबले से पहले यहां पर नीदरलैंड्स और बांग्लादेश की टीम के बीच मुकाबला खेला जाएगा ऐसे में पिच के धीमे होने की उम्मीद दूसरे मुकाबले में की जा सकती है।

उछाल के चलते बड़े शॉट खेलने में हो सकती है दिक्कत

बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम की पिच को लेकर बात की जाए तो भारत और पाकिस्तान के बीच यहां पर मुकाबला वहां के स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:30 पर शुरू होगा। ऐसे में पिच सूखी रहने की उम्मीद की जा सकती है। हालांकि एजबेस्टन की पिच पर उछाल और गति काफी अच्छी देखने को मिलती है जिसके चलते बल्लेबाजों के लिए बड़े शॉट खेलना आसान काम नहीं होता है। स्पिन गेंदबाजों की भूमिका इस मैच में काफी अहम रहने वाली है क्योंकि खेल आगे बढ़ने के साथ पिच धीमी हो सकती है। यहां पर खेले गए महिला क्रिकेट टी20 मैचों में पहली पारी के औसत स्कोर को लेकर बात की जाए तो वह करीब 140 से 145 रनों के बीच में देखने को मिला है। ऐसे में टॉस की भूमिका काफी अहम रहने वाली है क्योंकि इसे जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी।

स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा पर रहने वाली हैं सभी की नजरें

पाकिस्तानी महिला टीम के खिलाफ होने वाले इस अहम मुकाबले में भारतीय टीम की ओपनिंग जोड़ी स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा के प्रदर्शन पर सबसे ज्यादा सभी की नजरें रहने वाली हैं, जिसमें इन दोनों ही प्लेयर्स का पिछली कुछ सीरीज में उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन देखने को नहीं मिला है। ऐसे में इस मुकाबले में ये दोनों ही खिलाड़ियों में दबाव को किस तरह से संभालती हैं और बल्ले से कैसा प्रदर्शन करती हैं इसको लेकर नजरें रहने वाली हैं। टीम इंडिया अब तक टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सिर्फ एक बार ही फाइनल तक का सफर तय करने में कामयाब हो सकी है तो वहीं इस बार सभी को उनसे काफी उम्मीदें हैं।

ये भी पढ़ें

IND vs PAK मैच में दीप्ति शर्मा के पास नंबर 1 गेंदबाज बनने का मौका, सिर्फ दो विकेट की है जरूरत

IND vs PAK Weather Report: भारत की आज पाकिस्तान से भिड़ंत, जानिए कैसा रहेगा बर्मिंघम का मौसम?

Latest Cricket News