1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SA: लखनऊ के मैदान पर खेला जाएगा चौथा टी20, जानें कब और कहां देख पाएंगे इस मैच की Live Streaming

IND vs SA: लखनऊ के मैदान पर खेला जाएगा चौथा टी20, जानें कब और कहां देख पाएंगे इस मैच की Live Streaming

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का चौथा मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। पांच मैचों की सीरीज में टीम इंडिया इस वक्त 2-1 से आगे है।

IND vs SA- India TV Hindi
Image Source : PTI भारत बनाम साउथ अफ्रीका

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का चौथा मैच 17 दिसंबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। पांच मैचों की इस सीरीज में टीम इंडिया इस वक्त 2-1 से आगे है। ऐसे में टीम इंडिया चौथे वनडे मैच में जीत दर्ज करके सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी। वहीं साउथ अफ्रीका की टीम इस मैच को जीतकर सीरीज में बने रहना चाहेगी। आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिहाज से टीम इंडिया के लिए यहां से हर एक मैच काफी अहम है।

शुभमन और सूर्यकुमार यादव पर रहेंगी सभी की निगाहें

इस सीरीज में टीम इंडिया ने दो मैच जीत लिए हैं। लेकिन दो खिलाड़ी ऐसे हैं जो अभी तक खेले गए तीन मैचों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। वो दो खिलाड़ी हैं शुभमन गिल और टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव। इन दोनों बल्लेबाजों के बल्ले से इस सीरीज में अभी तक एक भी बड़ी पारी देखने को नहीं मिली है। ऐसे में फैंस का ध्यान इन दो प्लेयर्स पर सबसे ज्यादा रहने वाले हैं। गिल और सूर्या बचे हुए दो मैचों में बड़ी पारियां खेलकर फॉर्म हासिल करना चाहेंगे।

कितने बजे शुरू होगा चौथा टी20 मैच?

लखनऊ में खेले जाने चौथे टी20 मैच का फैंस बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। ये मुकाबला भारतीय समयनुसार शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान आधा घंटा पहले यानी 6 बजकर 30 मिनट पर मैदान पर उतरेंगे। टीम इंडिया की कप्तानी इस सीरीज में सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं, वहीं साउथ अफ्रीका की टीम एडन मार्करम की कप्तानी में इस सीरीज में खेल रही है।

IND vs SA: कहां देख पाएंगे इस मैच को लाइव?

अब बात करते हैं कि फैंस इस मुकाबले को कब और कहां लाइव देख पाएंगे। फैंस चौथे टी20 मैच को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख पाएंगे, जहां आप अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री सुन सकते हैं। वहीं अगर लाइव स्ट्रीमिंग की बात करें तो फैंस इस मैच लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। हॉटस्टार पर भी आपको हिंदी और अंग्रेजी समेत कई लोकल भाषाओं में कमेंट्री सुनने को मिलेगी।

IND vs SA: चौथा टी20 मैच फ्री में लाइव कैसे देखें?

अब फैंस के मन एक एक सवाल ये है कि इस मैच को टीवी पर फ्री में लाइव कैसे देख सकते हैं? आपको बता दें कि इसके लिए आपके घर पर फ्री डिश टीवी का कनेक्शन होना चाहिए, जहां डीडी स्पोर्ट्स चैनल आपको फ्री में उपलब्ध मिलेगा। डीडी स्पोर्ट्स पर आप फ्री में इस मैच का लुत्फ उठा सकते हैं।

यह भी पढ़ें

बड़ी खबर, स्टार भारतीय ओपनर की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

IND vs SA: कितने बजे शुरू होगा चौथा मुकाबला, नोट कर लीजिए टाइम, नहीं तो छूट जाएगा मैच

Latest Cricket News