A
Hindi News खेल क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने भारतीय टीम को बुरी तरह पटका, दो बल्लेबाजों की पारियों पर फिरा पानी

साउथ अफ्रीका ने भारतीय टीम को बुरी तरह पटका, दो बल्लेबाजों की पारियों पर फिरा पानी

भारत ए और साउथ अफ्रीका ए के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम को करारी शिकस्त मिली है। इसके बाद भी भारत ने सीरीज अपने नाम कर ली है।

ishan kishan- India TV Hindi Image Source : GETTY ईशान किशन

India A vs South Africa A: ऐसा नहीं है कि टीम इंडिया केवल टेस्ट में ही साउथ अफ्रीका से हार रही हो। भारत ए और साउथ अफ्रीका ए के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के भी तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है। हालां​कि इस हार के बाद भी भारत ने सीरीज को अपने नाम कर लिया है। इस बीच ईशान किशन और आयुष बदोनी की अच्छी पारियों पर पानी फिर गया है। 

ईशान किशन और आयुष बदोनी ने लगाए अर्धशतक

भारत ए और साउथ अफ्रीका ए के बीच वनडे सीरीज खेली जा रही थी। सीरीज के पहले दो मैच भारतीय टीम ने जीतकर सीरीज तो जीत ली, लेकिन तीसरे मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। इस तरह से साउथ अफ्रीका का सूपड़ा साफ करने की तमन्ना भी अधूरी रह गई है। मैच के दौरान ईशान किशन और आयुष बदोनी ने अर्धशतक जमाए, लेकिन वे किसी काम की नहीं रहीं। 

साउथ अफ्रीका की टीम ने बनाए थे 325 रन

मुकाबले के दौरान पहले बल्लेबाजी करते हुए साउ​थ अफ्रीका ए ने 50 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 325 रन बना दिए थे। भारत के सामने 326 रनों का एक बड़ा लक्ष्य था। साउथ अफ्रीका के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने शतकीय पारी खेली। लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने 98 बॉल पर 123 रन बनाए। इसमें 9 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। दूसरे सलामी बल्लेबाज रिवाल्डो मूनसामी ने 130 बॉल पर 107 रनों की अहम पारी खेली। उन्होंने 13 चौके और दो छक्के लगाने का काम किया। 

भारतीय बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाए

भारत ए के सामने एक मुश्किल लक्ष्य था, लेकिन ये टारगेट उस वक्त और कठिन हो गया, जब सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा सस्ते में आउट हो गए। उन्होंने 8 बॉल पर केवल 11 रन बनाए। इसके बाद ​तिलक वर्मा, रियान पराग और रुतुराज गायकवाड भी ज्यादा रन नहीं बना सके। हालांकि ईशान किशन और आयुष बदोनी ने जरूर उम्मीद बंधाई। लेकिन वे टीम को जीत तक नहीं ले जा सके। ​ईशान किशन ने 67 बॉल पर 53 रन बनाए। उनकी इस पारी के दौरान 3 चौके और दो छक्के आए। आयुष बदोनी ने 66 बॉल पर 66 रन बनाने का काम किया। उन्होंने आठ चौके लगाए। इन दोनों के आउट होने के बाद भारत की जीत की उम्मीदें भी खत्म सी हो गईं। पूरी टीम मिलकर 49.1 ओवर में 252 रन ही बना सकी और 73 रन से इस मैच को हार गई। 

यह भी पढ़ें 

क्रिकेट वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान, भारत बनाम पाकिस्तान मैच को लेकर आईसीसी ने लिया ये फैसला

शे होप की ऐतिहासिक सेंचुरी गई बेकार, इस​ खिलाड़ी ने अचानक आकर लूट ली महफिल

Latest Cricket News