1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शे होप की ऐतिहासिक सेंचुरी गई बेकार, इस​ खिलाड़ी ने अचानक आकर लूट ली महफिल

शे होप की ऐतिहासिक सेंचुरी गई बेकार, इस​ खिलाड़ी ने अचानक आकर लूट ली महफिल

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Nov 19, 2025 03:38 pm IST,  Updated : Nov 19, 2025 03:38 pm IST

शे होप ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में कमाल का शतक लगाया, लेकिन इसके बाद भी न्यूजीलैंड की टीम ने मैच अपने नाम कर लिया।

mitchell santner- India TV Hindi
मिचेल सेंटनर Image Source : AP

New Zealand vs West Indies ODI Series: न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज में गजब का रोमांच देखने के लिए मिल रहा है। पहला मुकाबला जहां एक ओर न्यूजीलैंड ने छह रन से जीता था, वहीं दूसरे मुकाबले को भी पांच विकेट से अपने नाम कर लिया। खास बात ये रही कि इस मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप ने शानदार शतक लगाया था। लेकिन उनकी ये ऐतिहासिक पारी बेकार चली गई। नीचे के क्रम में आकर मिचेल सेंटनर ने अचानक मैच का रुख ही बदल दिया। 

वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी कर बनाए थे 247 रन

वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मैच में 9 विकेट के नुकसान पर 34 ओवर में 247 रन बनाए थे। दरअसल बारिश के कारण मैच देरी से शुरू हुआ, इसलिए इसे 50 ओवर से घटाकर 34 ओवर का कर दिया गया था। वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप ने इस मुकाबले में 69 बॉल पर 109 रन बनाने का काम किया। इस दौरान उनके बल्ले से 13 चौके और 4 छक्के लगाए। एक वक्त वेस्टइंडीज की टीम संकट से जूझ रही थी। वेस्टइंडीज के 5 विकेट केवल 86 रन पर ही गिर गए थे। उसके बाद कप्तान ने मोर्चा संभाला और कमाल की पारी खेल दी। 

रचिन रवींद्र और कॉन्वे ने दी अच्छी शुरुआत

न्यूजीलैंड की टीम जब इस लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी को टीम को सलामी जोड़ी ने ही बिना किसी नुकसान के 100 के पार तक पहुंचा दिया था। टीम का पहला विकेट 106 रन पर गिरा। जब रचिन रवींद्र आउट हो गए। दूसरे सलामी बल्लेबाज डवोन कॉन्वे टिके हुए थे। वे शतक की ओर जा रहे थे, लेकिन तभी 90 के स्कोर पर आउट हो गए। अचानक लगातार विकेट गिरने से न्यूजीलैंड की टीम संकट में घिरती हुई नजर आई। तब लग रहा था कि ये स्कोर चेज नहीं हो पाएगा। 

मिचेल सेंटनर ने खेली कमाल की विस्फोटक पारी

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने कमाल कर दिया। वे सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने केवल 15 बॉल पर 34 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। अपनी इस पारी में सेंटनर ने तीन चौके और दो छक्के जड़े। टॉम लैथम ने भी 29 बॉल पर 39 रनों की अहम पारी खेली। लगातार दो मैच जीतकर न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के दो मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली है।

यह भी पढ़ें

ICC Rankings: रोहित शर्मा से छिनी नंबर एक की कुर्सी, इस धुरंधर बल्लेबाज ने पहली बार किया ​कब्जा

वैभव सूर्यवंशी और पाकिस्तानी बल्लेबाज के बीच जंग जारी, इस दिन होगा आखिरी फैसला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल