1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम के सामने साउथ अफ्रीका की चुनौती, हेड टू हेड में ऐसा रहा है रिकॉर्ड

IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम के सामने साउथ अफ्रीका की चुनौती, हेड टू हेड में ऐसा रहा है रिकॉर्ड

IND vs SA: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और साउथ अफ्रीका की टीम के बीच में मैनचेस्टर के स्टेडियम में ग्रुप-ए का अहम मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल में आसानी से पहुंचने के नजरिए इस मैच में जीत हासिल करना जरूरी है।

IND vs SA Womens Cricket Team- India TV Hindi
Image Source : AFP भारत बनाम साउथ अफ्रीका, महिला क्रिकेट टीम।

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम का ग्रुप-ए में अभी तक शुरुआती दो मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है जिसमें वह दोनों ही मैचों को एकतरफा अपने नाम करने में कामयाब रहे। अब टीम इंडिया के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती के रूप में साउथ अफ्रीका महिला टीम है जिनके खिलाफ वह टूर्नामेंट में अपना तीसरा मुकाबले खेलने मैदान पर उतरेंगी। भारतीय टीम ने अभी तक पाकिस्तान और नीदरलैंड्स की महिला टीम के खिलाफ मुकाबला खेला है और दोनों को एकतरफा अपने नाम करने में कामयाब रहे हैं। वहीं साउथ अफ्रीकी महिला टीम को लेकर बात की जाए तो उन्होंने अब तक 2 मुकाबले खेले हैं जिसमें एक में उन्हें जीत मिली तो एक में हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में टीम इंडिया यदि इस मुकाबले को जीतने में कामयाब होती है तो सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह को लगभग पक्का कर लेगी।

हेड टू हेड में टीम इंडिया का थोड़ा पलड़ा भारी

भारत और साउथ अफ्रीका की महिला टीम के बीच में टी20 इंटरनेशनल में हेड टू हेड का रिकॉर्ड देखा जाए तो उसमें टीम इंडिया का थोड़ा पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच में अब तक टी20 इंटरनेशनल में कुल 24 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से 11 मैचों को भारतीय महिला टीम अपने नाम करने में कामयाब रही है तो वहीं 10 मैचों को साउथ अफ्रीका महिला टीम ने जीता है। हालांकि दोनों टीमों के बीच हालिया भिड़ंत को लेकर बात की जाए तो भारतीय महिला टीम ने अप्रैल के महीने में साउथ अफ्रीका का दौरा किया था जहां उन्होंने 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली थी। इस सीरीज के 4 मैचों में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था तो वहीं वह सिर्फ एक मुकाबला ही अपने नाम कर सकी थी।

टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में एक बदलाव तय

भारतीय महिला टीम मैनचेस्टर के मैदान पर होने वाले साउथ अफ्रीका के खिलाफ प्लेइंग 11 में कम से एक बदलाव के साथ उतरना तय है। नीदरलैंड्स महिला टीम के खिलाफ पिछले मुकाबले टीम इंडिया की स्पिन ऑलराउंडर खिलाड़ी श्रेयंका पाटिल का टखना मुड़ गया था, जिसके बाद अब वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं और उनकी जगह रिप्लेसमेंट के रूप में प्रेमा रावत को स्क्वाड में शामिल किया गया है। वहीं श्रेयंका की जगह पर प्लेइंग 11 में राधा यादव को मौका मिलने की उम्मीद की जा सकती है।

ये भी पढ़ें

पिछली IND vs ENG ODI सीरीज से इतनी बदल गई टीम इंडिया, 6 धुरंधर हो गए बाहर

T20 क्रिकेट में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिस गेल की 12 साल पुरानी बादशाह खत्म, कायरन पोलार्ड बने नंबर-1

Latest Cricket News