1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND-W vs SA-W: वनडे में टीम इंडिया का रहा अब तक पलड़ा भारी, वर्ल्ड कप में ऐसा है दोनों टीमों के बीच रिकॉर्ड

IND-W vs SA-W: वनडे में टीम इंडिया का रहा अब तक पलड़ा भारी, वर्ल्ड कप में ऐसा है दोनों टीमों के बीच रिकॉर्ड

IND-W vs SA-W: भारत और साउथ अफ्रीका की महिला टीम के बीच में 2 नवंबर को आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच अब तक वनडे फॉर्मेट में काफी रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं।

IND vs SA Women Head To Head Record- India TV Hindi
Image Source : PTI भारत बनाम साउथ अफ्रीका, महिला टीम वनडे हेड टू हेड रिकॉर्ड।

भारत और साउथ अफ्रीका की महिला टीम के बीच में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल मुकाबले का इंतजार सभी क्रिकेट फैंस काफी बेसब्री के साथ कर रहे हैं। दोनों टीमों का लीग स्टेज के दौरान प्रदर्शन काफी उतार-चढ़ाव भरा दिखाई दिया था। टीम इंडिया ने जहां अपने शुरुआती 2 मैचों में जीत हासिल की थी तो वहीं उन्हें अगले तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ अहम मुकाबले को उन्होंने जीतने के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई थी।

वहीं दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका महिला टीम को टूर्नामेंट के पहले ही मुकाबले में काफी शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था, जिसमें वह इंग्लैंड के खिलाफ मैच में सिर्फ 69 रन बनाकर सिमट गई थी। उस मैच के बाद अफ्रीकी टीम ने शानदार वापसी करने के साथ अगले 5 मैचों में लगातार जीत हासिल की और सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई थी। टीम इंडिया ने सेमीफाइनल मुकाबले में जहां डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को मात दी तो वहीं अफ्रीकी टीम ने इंग्लैंड को मात देने के साथ फाइनल का टिकट हासिल किया। ऐसे में हम आपको भारत और साउथ अफ्रीका की महिला टीम के बीच वनडे में अब तक कैसा हेड टू हेड रिकॉर्ड रहा है उसके बारे में बताने जा रहे हैं।

अब तक वनडे में दोनों टीमों के बीच हुए कुल 34 मुकाबले

महिला वनडे फॉर्मेट में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो उसमें दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 34 बार भिड़ंत देखने को मिली है। इसमें सबसे ज्यादा जीत हासिल करने के मामले में टीम इंडिया का पलड़ा भारी दिखाई देता है, जिसमें भारतीय टीम ने 20 मैचों को अपने नाम किया है तो वहीं साउथ अफ्रीका की महिला टीम 13 मुकाबले जीतने में कामयाब रही है। इसके अलावा एक मैच रद्द रहा है।

वर्ल्ड कप में अब तक दिखी बराबरी की टक्कर

वनडे वर्ल्ड कप में भारत और साउथ अफ्रीका की महिला टीम के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड देखा जाए तो उसमें अब तक बराबरी की टक्कर देखने को मिली है। दोनों टीमों के बीच आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में 6 बार मुकाबला खेला गया है, जिसमें टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका दोनों ने 3-3 मुकाबले अपने नाम किए हैं। वहीं दोनों टीमों के बीच वनडे वर्ल्ड कप 2025 के लीग मुकाबले में जब भिड़ंत हुई थी तो उसमें अफ्रीकी टीम ने 3 विकेट से रोमांचक जीत हासिल की थी।

ये भी पढ़ें

IND-W vs SA-W: वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम पर होगी पैसों की बरसात, रनरअप को भी मिलेंगे करोड़ों रुपये

IND vs SA: फ्री में कैसे देख पाएंगे फाइनल, कब, कहां और कितने बजे से शुरू होगा मुकाबला

Latest Cricket News