1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND-W vs SA-W: वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम पर होगी पैसों की बरसात, रनरअप को भी मिलेंगे करोड़ों रुपये

IND-W vs SA-W: वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम पर होगी पैसों की बरसात, रनरअप को भी मिलेंगे करोड़ों रुपये

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Nov 01, 2025 04:17 pm IST,  Updated : Nov 01, 2025 04:17 pm IST

IND-W vs SA-W: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबला 2 नवंबर को नवी मुंबई के मैदान पर भारत और साउथ अफ्रीका की टीम के बीच में खेला जाएगा। दोनों टीमों ने अब तक एकबार भी इस खिताब को अपने नाम नहीं किया है।

IND vs SA Womens World Cup Final- India TV Hindi
आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 प्राइज मनी। Image Source : PTI

आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल मुकाबले में भारत और साउथ अफ्रीका की महिला टीम के बीच में भिड़ंत देखने को मिलेगी। दोनों टीमों के बीच खिताबी मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ हुए टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में 5 विकेट से जीत हासिल करने के साथ खिताबी मुकाबले के लिए अपनी जगह को पक्का किया था। वहीं साउथ अफ्रीकी महिला टीम को लेकर बात की जाए तो उन्होंने अपना सेमीफाइनल मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ खेला था, जिसमें वह एकतरफा 125 रनों से जीत हासिल करने में कामयाब रहे थे। अब दोनों टीमों की नजरें पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप के खिताब को जीतने पर होगी। वहीं जो भी टीम वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम करेगी उसे करोड़ों रुपये की प्राइज मनी भी मिलेगी।

वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को मिलेंगे लगभग 40 करोड़ रुपये

महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का आगाज होने से पहले ही आईसीसी ने प्राइज मनी को लेकर बड़ा ऐलान किया था, जिसमें इसके 13वें संस्करण में ट्रॉफी जीतने वाली टीम को 4.48 मिलियन यूएस डॉलर की प्राइज मनी मिलेगी जो मौजूदा समय में भारतीय रुपये के हिसाब से लगभग 40 करोड़ रुपये है। पिछली बार के मुकाबले आईसीसी ने वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम की प्राइज मनी में 239 फीसदी की बढ़ोतरी की है क्योंकि पिछली बार जब ऑस्ट्रेलिया ने खिताब अपने नाम किया था तो इसे 1.32 मिलियन यूएस डॉलर प्राइज मनी के तौर पर मिले थे।

रनरअप टीम पर भी होगी धनवर्षा

फाइनल मुकाबले में हारने वाली टीम को भी प्राइज मनी के तौर पर काफी मोटी रकम मिलेगी, जिसमें आईसीसी की तरफ से किए गए ऐलान के अनुसार रनरअप टीम को 2.24 मिलियन यूएस डॉलर जो भारतीय रुपये में देखा जाए तो लगभग 20 करोड़ रुपये है। इससे पहले जब साल 2022 में महिला वनडे वर्ल्ड कप खेला गया था तो उसमें इंग्लैंड की टीम रनरअप रही थी जिसे 6 लाख यूएस डॉलर मिले थे, जिसके मुकाबले इस बार रनरअप टीम की प्राइज मनी में 273 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। वहीं सेमीफाइनल से बाहर होने वाली ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की महिला टीम को भी लगभग 9.3 करोड़ रुपये मिले हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल