1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs WI Live 3rd ODI: केएल राहुल के शतक के बदौलत भारत ने बनाए 351 रन, वेस्टइंडीज के सामने बड़ा टारगेट
Live now

IND vs WI Live 3rd ODI: केएल राहुल के शतक के बदौलत भारत ने बनाए 351 रन, वेस्टइंडीज के सामने बड़ा टारगेट

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें टीम इंडिया ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है।

KL Rahul- India TV Hindi
Image Source : PTI केएल राहुल

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच को न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 351 रन बनाए। अब वेस्टइंडीज को इस मैच को जीतने के लिए 352 रनों की जरूरत हैं। भारत की तरफ से इस मैच में केएल राहुल ने शानदार शतक लगाया। वह 129 रन बनाकर नाबाद लौटे। वहीं रोहित शर्मा ने 92 रनों की पारी खेली।

तीन मैचों की इस सीरीज में टीम इंडिया 2-0 से आगे है। दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने 406 रन के रिकॉर्ड टारगेट को 8 विकेट रहते हासिल किया था। अब आखिरी मैच जीतकर भारतीय वेस्टइंडीज का क्लीन स्वीप करना चाहेगी। वहीं विंडीज टीम इस मैच में जीत दर्ज करके वापसी करना चाहेगी। इस वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी।

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल पहली बार इस मैदान पर वनडे मैच खेलने उतरेंगे। हालांकि, इस स्टेडियम से वे पहले से वाकिफ हैं, क्योंकि वे यहां टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं, लेकिन वनडे मैच पहली बार खेलेंगे। पिछले मैच में रिकॉर्ड तोड़ दोहरा शतक जड़ने के बाद अब सभी की नजरें शुभमन गिल पर होंगी कि वे यहां एक और बड़ी पारी खेल पाते हैं या नहीं।

वनडे सीरीज का दूसरा मैच हाई स्कोरिंग रहा था। उस मैच में टीम इंडिया ने 406 रन के टारगेट को शुभमन गिल के दोहरे शतक और रोहित शर्मा के शतकीय पारी के बदौलत आसानी से हासिल कर लिया था। गिल उस मैच में 133 गेंदों में 223 रन बनाकर नाबाद लौटे थे। वहीं रोहित शर्मा 101 रन बनाकर आउट हुए थे। अब रोहित शर्मा सीरीज के आखिरी मैच में भी उस फॉर्म को बरकरार रखना चाहेंगे। विराट कोहली ने भी पहले वनडे में शतक लगाया था। वह भी इस मैच में एक बड़ी पारी खेलने की कोशिश करेंगे।

शुभमन गिल इस साल वनडे क्रिकेट में बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने इस साल 11 मैचों की 10 पारियों में 127.71 की बेहतरीन औसत और लगभग 120 के स्ट्राइक रेट से 894 रन बनाए हैं। अगर उनके पूरे वनडे करियर की बात करें, तो गिल ने 69 मैचों की 68 पारियों में 65.12 के औसत से कुल 3,712 रन बनाए हैं, जिसमें 11 शतक और 20 अर्धशतक शामिल हैं। अब मुल्लांपुर में अपने करियर का पहला वनडे खेलने उतर रहे गिल से प्रशंसकों को यही उम्मीद होगी कि वे एक और बड़ी और धमाकेदार पारी खेलकर सीरीज़ का शानदार अंत करें।

भारत और वेस्टइंडीज का स्क्वॉड

भारतीय टीम: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जड़ेजा, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, अंशुल कंबोज

वेस्टइंडीज टीम: जॉन कैंपबेल, केसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), अमीर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज़, कीमो पॉल, अल्जारी जोसेफ, शमार जोसेफ, जेडन सील्स, विटेल लॉज, गुडाकेश मोती, मैथ्यू फोर्ड, ज्वेल एंड्रयू

 

Latest Cricket News

Live updates : IND vs WI 3rd ODI Live Updates

  • 6:16 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    भारत ने 50 ओवर में 351 रन

    टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 351 रन बनाए हैं। अब विंडीज की टीम को इस मैच को जीतने के लिए 352 रन की जरूरत है।

  • 6:16 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    भारत ने 50 ओवर में 351 रन

    टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 351 रन बनाए हैं। अब विंडीज की टीम को इस मैच को जीतने के लिए 352 रन की जरूरत है।

  • 6:06 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    केएल राहुल का धमाकेदार शतक

    वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया है। उन्होंने अपनी ये सेंचुरी सिर्फ 80 गेंदों में पूरी की।

  • 5:54 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    भारत के 300 रन पूरे

    तीसरे वनडे मैच में टीम इंडिया ने 300 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। भारत ने 46.4 ओवर में 300 रन पूरे किए। इस वक्त केएल राहुल 84 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 5:49 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    अंशुल कंबोज हुए आउट

    वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में भारत को सातवां झटका लगा है। डेब्यू मैच में अंशुल कंबोज 17 रन बनाकर आउट हुए हैं। भारत का स्कोर इस वक्त 7 विकेट के नुकसान पर 294 रन है।

  • 5:42 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    अंशुल कंबोज की जबरदस्त बैटिंग

    डेब्यूटेंट अंशुल कंबोज अपने डेब्यू मैच में शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। 45 ओवर का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 286 रन है। कंबोज 17 और राहुल 74 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 5:26 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    नितीश रेड्डी भी हुए आउट

    भारत को इस मैच में छठा झटका लग चुका है। नितीश रेड्डी इस मुकाबले में 16 बॉल पर 9 रन बनाकर आउट हुए। टीम इंडिया का स्कोर इस वक्त 6 विकेट के नुकसान पर 250 रन है।

  • 5:02 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    भारत को लगा पांचवां झटका

    भारत को इस मैच में पांचवां झटका नमन धीर के रूप में लगा है। वह 21 बॉल पर 30 रन बनाकर आउट हुए। उनका विकेट गुडाकेश मोती ने लिया है। टीम इंडिया का स्कोर इस वक्त 5 विकेट के नुकसान पर 225 रन है।

  • 4:53 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    भारत के 200 रन पूरे

    भारतीय टीम ने तीसरे वनडे मैच में अपने 200 रन पूरे कर लिए हैं। टीम इंडिया ने 34वें ओवर में 200 रन पूरा किया। भारत का स्कोर इस वक्त 4 विकेट के नुकसान पर 206 रन है।

  • 4:26 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    गायकवाड़ लौटे पवेलियन

    ऋतुराज गायकवाड़ अर्धशतक लगाने के तुरंत बाद ही आउट हो गए। वह 57 रन की पारी खेलकर आउट हुए। भारत का स्कोर इस वक्त 4 विकेट के नुकसान पर 160 रन है। राहुल के साथ अब नमन धीर बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

  • 4:16 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    ऋतुराज गायकवाड़ का अर्धशतक

    ऋतुराज गायकवाड़ ने तीसरे वनडे मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने ये हाफ सेंचुरी 64 गेंदों में पूरी की। भारत का स्कोर इस वक्त 3 विकेट के नुकसान पर 152 रन है।

  • 4:06 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    रोहित शर्मा 92 रन बनाकर आउट

    रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में शतक के करीब पहुंच गए थे। लेकिन अंत में वह 92 रन बनाकर आउट हुए और शतक लगाने से चूक गए। भारत का स्कोर इस वक्त 3 विकेट के नुकसान पर 141 रन है।

  • 3:54 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    22 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर

    22 ओवर का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 2 विकेट के नुकसान पर 125 रन बना लिए हैं। भारत की तरफ से रोहित शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 3:35 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    रोहित शर्मा का अर्धशतक

    रोहित शर्मा  वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने पारी के 18वें ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने अपनी ये फिफ्टी 58 गेंदों में पूरी की। भारत का स्कोर इस वक्त 2 विकेट के नुकसान पर 82 रन है।

  • 3:08 PM (IST) Posted by Hitesh Jha

    13 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर

    13 ओवर का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 2 विकेट के नुकसान पर 46 रन बना लिए हैं। विराट कोहली और शुभमन गिल का विकेट जल्दी गिरने के बाद रोहित शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ इस वक्त अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 2:42 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    भारतीय टीम ने 8 ओवर्स में बनाए 23 रन

    वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में खराब शुरुआत के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 8 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 23 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 16 और रुतुराज गायकवाड 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 2:30 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    भारतीय टीम ने 5 ओवर्स में बनाए 9 रन

    भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में 5 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 9 रन बना लिए हैं, जिसमें रोहित शर्मा 7 और रुतुराज गायकवाड ने अभी अपना खाता नहीं खोला है, इससे पहले गिल एक रन और कोहली डक पर आउट हो चुके हैं।

  • 2:15 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    विराट कोहली बिना खाता खोले लौटे पवेलियन

    वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत काफी खराब देखने को मिली है, जिसमें तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर 4 के स्कोर पर टीम इंडिया ने अपना दूसरा विकेट विराट कोहली के रूप में गंवा दिया है जो गोल्डन डक पर पवेलियन लौटे हैं।

  • 2:13 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    शुभमन गिल एक रन बनाकर हुए आउट

    भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर पहला झटका कप्तान शुभमन गिल के रूप में लगा है जो तीन के स्कोर पर सिर्फ एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अब बल्लेबाजी करने विराट कोहली मैदान पर उतरे हैं।

  • 1:59 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    रोहित शर्मा और शुभमन गिल ओपनिंग में उतरे

    भारत और वेस्टइंडीज की टीम के बीच में खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है, जिसमें रोहित शर्मा और गिल की ओपनिंग जोड़ी मैदान पर उतर आई है।

  • 1:53 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    वेस्टइंडीज टीम की तीसरे वनडे मैच में प्लेइंग 11

    जॉन कैम्पबेल, ज्वेल एंड्रयू, शे होप, अमीर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, कीमो पॉल, मैथ्यू फोर्ड, अल्जारी जोसेफ, गुडाकेश मोटी, जायडन सील्स, विटेल लॉस।

  • 1:50 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    भारतीय टीम की प्लेइंग 11

    शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अंशुल कंबोज, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बरार।

  • 1:36 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    भारतीय टीम ने टॉस जीतकर लिया बल्लेबाजी का फैसला

    भारत और वेस्टइंडीज की टीम के बीच में तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें टीम इंडिया ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है।

  • 1:24 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    तीसरे वनडे के लिए वेस्टइंडीज टीम का स्क्वाड

    जॉन कैंपबेल, केसी कार्टी, शे होप (विकेटकीपर/कप्तान), अमीर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज़, कीमो पॉल, अल्जारी जोसेफ, शमार जोसेफ, जेडन सील्स, विटेल लॉज, गुडाकेश मोती, मैथ्यू फोर्ड, ज्वेल एंड्रयू।

  • 1:12 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    तीसरे वनडे के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

    रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जड़ेजा, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, अंशुल कंबोज।

  • 1:02 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey

    भारतीय टीम की नजरें क्लीन स्वीप करने पर

    भारत और वेस्टइंडीज की टीम के बीच में खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें टीम इंडिया इस सीरीज के शुरुआत दोनों मुकाबले जीतने के बाद पहले ही अजेय बढ़त ले चुकी है तो वहीं अब उनकी नजरें क्लीन स्वीप करने पर रहने वाली हैं।