IND vs WI 4th T20I Live Updates: भारतीय टीम को 130 के स्कोर पर लगा चौथा झटका, अभिषेक शर्मा 29 रन बनाकर हुए आउट
भारत और वेस्टइंडीज के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवर्स में 247 रनों का स्कोर बनाया है।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। बल्लेबाजी के लिए मुफीद इस पिच पर वेस्टइंडीज की तरफ से शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन देखने को मिला जिसमें उन्होंने 20 ओवर्स में तीन विकेट के नुकसान पर 247 रनों का स्कोर बनाया है। विंडीज टीम की तरफ से बल्लेबाजी में उनके कप्तान शे होप का कमाल दिखा जो ओपनिंग में उतरने के बाद अंत तक नाबाद रहते हुए 102 रनों शतकीय पारी खेलने में कामयाब रहे। वहीं इसके अलावा शेरफेन रदरफोर्ड ने नाबाद 49 और शिमरन हेटमायर ने 33 रनों की पारी खेली। गेंदबाजी में भारतीय टीम की तरफ से अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट हासिल किया। इस सीरीज का तीसरा मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला गया था, जिसको टीम इंडिया ने 14 रनों से अपने नाम करने के साथ सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई हुई है। ऐसे में भारतीय टीम की नजरें अब चौथे मुकाबले को भी जीतने के साथ सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने पर रहने वाली हैं।
पिच को लेकर रहेंगी सभी की नजरें
पहले तीन टी20 मैचों की तरफ हैदराबाद की पिच पर भी बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिल सकता है। वहीं इस मैदान पर अब तक कुल 7 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें एक मैच रद्दा रहा है तो वहीं तीन में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम तो वहीं तीन मैचों में टारगेट का पीछा करने वाली टीम ने जीत हासिल की है। टीम इंडिया ने यहां पर अब तक 4 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं जिसमें तीन को वह जीतने में कामयाब रहे हैं, जबकि एक मैच रद्द रहा है। टीम इंडिया ने जो तीन मैच जीते हैं उसमें से 2 में उन्होंने टारगेट का पीछा किया तो वहीं एक में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुकाबला अपने नाम किया है।
यहां पर देखिए चौथे टी20 मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत - संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव।
वेस्टइंडीज - शे होप (विकेटकीपर, कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, शिमरन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, शमर स्प्रिंगर, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ।
Live updates : IND vs WI 4th T20I Match Live Updates
-
October 14, 2026 10:06 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
अभिषेक शर्मा 29 रन बनाकर लौटे पवेलियन
भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मैच में 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौथा झटका अभिषेक शर्मा के रूप में 130 के स्कोर पर लगा है जो 24 गेंदों में 29 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे।
-
October 14, 2026 9:55 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
भारतीय टीम ने 10 ओवर्स में बनाए 115 रन
वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मैच में भारतीय टीम ने 248 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 10 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 115 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा 24 और तिलक वर्मा 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम इंडिया को अब बची 60 गेंदों में जीत हासिल करने के लिए 133 रन और बनाने हैं।
-
October 14, 2026 9:47 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
श्रेयस अय्यर 16 रन बनाकर लौटे पवेलियन
भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मैच में 248 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 9वें ओवर की दूसरी गेंद पर तीसरा झटका 97 के स्कोर पर कप्तान श्रेयस अय्यर के रूप में लगा है, जो सिर्फ 16 रन बनाकर आउट हो गए। अभी टीम इंडिया को बची 70 गेंदों में जीत हासिल करने के लिए 151 रन और बनाने हैं।
-
October 14, 2026 9:36 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
टीम इंडिया ने 6 ओवर्स में बनाए 80 रन
भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मैच में 248 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 6 ओवर्स में 2 विकेट के नुकसान पर 80 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा 8 और कप्तान श्रेयस अय्यर 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम इंडिया को अब जीत हासिल करने के लिए बची 84 गेंदों में 168 रन और बनाने हैं।
-
October 14, 2026 9:31 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
ईशान किशन 6 रन बनाकर लौटे पवेलियन
वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मैच में 248 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया को 5वें ओवर की चौथी गेंद पर 67 के स्कोर पर दूसरा झटका ईशान किशन के रूप में लगा है, जो सिर्फ 6 रन बनाकर कीमो पॉल की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। अब अभिषेक शर्मा का साथ देने मैदान पर कप्तान श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी करने उतरे हैं।
-
October 14, 2026 9:27 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
संजू सैमसन 56 रन बनाकर हुए आउट
भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मैच में 248 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए पांचवें ओवर की पहली गेंद पर पहला झटका संजू सैमसन के रूप में 60 के स्कोर पर लगा है जो 23 गेंदों में 56 रन बनाकर आउट हो गए। अब बल्लेबाजी करने मैदान पर ईशान किशन उतरे हैं।
-
October 14, 2026 9:24 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
संजू सैमसन ने 20 गेंदों में जड़ी फिफ्टी
वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मैच में 248 रनों के टारगेट का पीछा कर रही टीम इंडिया को संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ने शानदार शुरुआत देने का काम किया है, जिसमें सैमसन ने सिर्फ 20 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है। चार ओवर्स का खेल खत्म होने पर टीम इंडिया ने बिना किसी नुकसान के 60 रन बना लिए हैं, सैमसन 56 और अभिषेक 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
October 14, 2026 9:20 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
तीन ओवर्स में टीम इंडिया ने पूरी की फिफ्टी
वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मैच में हैदराबाद के मैदान पर 248 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने तीन ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद बिना किसी नुकसान के 50 रन बना लिए हैं, जिसमें संजू सैमसन 47 और अभिषेक शर्मा एक रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
October 14, 2026 9:14 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
भारतीय टीम ने 2 ओवर्स में बनाए 25 रन
भारतीय टीम ने हैदराबाज के मैदान पर खेले जा रहे टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में 248 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 2 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद बिना किसी नुकसान के 248 रन बना लिए हैं, जिसमें संजू सैमसन 23 और अभिषेक शर्मा एक रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
October 14, 2026 8:50 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
वेस्टइंडीज ने 20 ओवर्स में बनाए 247 रन
वेस्टइंडीज की टीम ने हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे पांच मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में तीन विकेट के नुकसान पर 247 रनों का स्कोर बनाया है। विंडीज टीम की तरफ से उनके कप्तान शे होप का कमाल देखने को मिला जिन्होंने सीरीज में अपना दूसरा शतक लगाने के साथ नाबाद 102 रनों की पारी खेली, तो वहीं इसके अलावा शेरफेन रदरफोर्ड के बल्ले से नाबाद 49 रनों की पारी देखने को मिली।
-
October 14, 2026 8:40 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
19 ओवर्स में वेस्टइंडीज ने बनाए 228 रन
भारतीय टीम के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में टॉस हारने के बाद वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर्स का खेल खत्म होने पर तीन विकेट के नुकसान पर 228 रन बना लिए हैं। शेरफेन रदरफोर्ड 43 और शे होप 89 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
October 14, 2026 8:30 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
17 ओवर्स में वेस्टइंडीज ने बनाए 207 रन
वेस्टइंडीज की टीम ने हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे टी20 मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 207 रन बना लिए हैं। शे होप 83 और शेरफेन 31 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
October 14, 2026 8:21 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
वेस्टइंडीज ने 15 ओवर्स में बनाए 177 रन
भारतीय टीम के खिलाफ हैदराबाद के मैदान पर खेले जा रहे चौथे टी20 मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने 15 ओवर्स में तीन विकेट के नुकसान पर 177 रन बना लिए हैं। शे होप 76 और शेरफेन रदरफोर्ड 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
October 14, 2026 8:11 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
रोवमन पावेल को अर्शदीप सिंह ने भेजा पवेलियन
भारतीय टीम के खिलाफ हैदराबाद के मैदान पर खेले जा रहे टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने अपना तीसरा विकेट 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर रोवमन पावेल के रूप में 156 के स्कोर पर गंवाया है। पावेल 17 गेंदों में 24 रन बनाकर अर्शदीप सिंह का शिकार बने।
-
October 14, 2026 8:05 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
12 ओवर्स में वेस्टइंडीज ने बनाए 151 रन
वेस्टइंडीज की टीम ने चौथे टी20 मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 151 रन बना लिए हैं, जिसमें विंडीज कप्तान शे होप 62 और रोवमन पावेल 21 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
October 14, 2026 7:53 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
वेस्टइंडीज ने 10 ओवर्स में बनाए 118 रन
भारतीय टीम के खिलाफ हैदराबाद के मैदान पर खेले जा रहे टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने 10 ओवर्स का खेल खत्म होने पर 2 विकेट के नुकसान पर 118 रन बना लिए हैं। शे होप 47 और रोवमन पावेल तीन रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
October 14, 2026 7:46 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
प्रिंस यादव ने शिमरन हेटमायर को भेजा पवेलियन
वेस्टइंडीज की टीम को हैदराबाद में खेले जा रहे चौथे टी20 मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 9वें ओवर की दूसरी गेंद पर दूसरा झटका 110 के स्कोर पर शिमरन हेटमायर के रूप में लगा है, जो 12 गेंदों में 33 रन बनाकर प्रिंस यादव का शिकार बने।
-
October 14, 2026 7:36 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
6 ओवर्स में वेस्टइंडीज ने बनाए 79 रन
वेस्टइंडीज की टीम ने हैदराबाद के मैदान पर खेले जा रहे टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद एक विकेट के नुकसान पर 79 रन बना लिए हैं। शे होप 28 और शिमरन हेटमायर 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
October 14, 2026 7:25 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
वेस्टइंडीज को लगा पहला झटका
भारतीय टीम के खिलाफ चौथे टी20 मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम को पांचवें ओवर की पहली गेंद पर 52 के स्कोर पर पहला झटका ज्वेल एंड्रयू के रूप में लगा है जो 21 रन बनाकर अक्षर पटेल की गेंद पर LBW होकर अपना विकेट गंवा बैठे।
-
October 14, 2026 7:17 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
3 ओवर्स में वेस्टइंडीज ने बनाए 40 रन
भारतीय टीम के खिलाफ हैदराबाद के मैदान पर खेले जा रहे चौथे टी20 मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने बिना किसी नुकसान के 3 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 40 रन बना लिए हैं। शे होप 9 और ज्वेल एंड्रयू 20 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
October 14, 2026 7:06 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
वेस्टइंडीज का स्कोर तीन रन
वेस्टइंडीज की टीम चौथे टी20 मैच में हैदराबाद के मैदान पर टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही है, जिसमें पहला ओवर खत्म होने पर बिना किसी नुकसान के उन्होंने तीन रन बना लिए हैं। शे होप एक और ज्वेल एंड्रयू 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
October 14, 2026 7:01 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
शे होप और ज्वेल एंड्रयू ओपनिंग में उतरे
भारत और वेस्टइंडीज के बीच में खेली जा रही टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें टॉस हारने के बाद विंडीज टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है और उनकी तरफ से ओपनिंग में कप्तान शे होप के साथ ज्वेल एंड्रयू उतरे हैं।
-
October 14, 2026 6:52 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
चौथे टी20 मैच के लिए वेस्टइंडीज टीम की प्लेइंग 11
शे होप (विकेटकीपर, कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, शिमरन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, शमर स्प्रिंगर, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ।
-
October 14, 2026 6:42 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
चौथे टी20 मैच के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग 11
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव।
-
October 14, 2026 6:42 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
वेस्टइंडीज की टीम ने प्लेइंग 11 में किए दो बदलाव
हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे टी20 मैच के लिए विंडीज टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं, जिसमें कामिल पूरन और क्वेंटिन सैम्पसन की जगह पर रोमारियो शेफर्ड और ज्वेल एंड्रयू को शामिल किया गया है।
-
October 14, 2026 6:34 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
भारतीय टीम ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
भारत और वेस्टइंडीज के बीच में हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला लेने में बिल्कुल भी देरी नहीं लगाई। इस मैच के लिए टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है।
-
October 14, 2026 6:30 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
बल्लेबाजों का दिख सकता है दबदबा
हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाने वाले भारत और वेस्टइंडीज की टीम के बीच में सीरीज के चौथे टी20 मुकाबले की पिच को लेकर बात की जाए तो बल्लेबाजों का यहां दबदबा देखने को मिल सकता है, जिसके चलते टॉस की भूमिका काफी अहम रहने वाली है।
-
October 14, 2026 6:20 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
चौथे टी20 मैच के लिए वेस्टइंडीज का स्क्वाड
शे होप (विकेटकीपर), कामिल पूरन, शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, कीमो पॉल, शमर स्प्रिंगर, रोस्टन चेज, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ, अकील होसेन, आमिर जांगू, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड।
-
October 14, 2026 6:10 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
भारतीय टीम का चौथे टी20 मैच में स्क्वाड
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव, मयंक यादव, रवि बिश्नोई।
-
October 14, 2026 5:59 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
भारतीय टीम की नजरें अजेय बढ़त लेने पर
भारत और वेस्टइंडीज के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें इस सीरीज में 2-1 से आगे टीम इंडिया की नजरें मुकाबले को जीतकर अजेय बढ़त लेने पर रहने वाली हैं।