IND vs WI 5th T20I Live Updates: बेंगलुरु में बारिश हुई तेज, मैदान अभी भी कवर्स से ढका हुआ, ओवर्स कम होने हुए शुरू
भारत और वेस्टइंडीज के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का निर्णायक और आखिरी मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में खराब मौसम के चलते खेल में खलल पड़ने की संभावना काफी अधिक है।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का कारवां अब बेंगलुरु पहुंच चुका है, जहां पर एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच में सीरीज का पांचवां और निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा। इस सीरीज के पहले चार मैचों में दोनों टीमों ने 2-2 जीत दर्ज की है, जिसमें वेस्टइंडीज की टीम ने 2-1 से पिछड़ने के बाद चौथे मुकाबले में बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन करने के साथ सीरीज को बराबरी पर लाने के साथ उसे जिंदा रखा हुआ है। अब बेंगलुरु के मैदान पर इस सीरीज के विजेता का फैसला होगा, लेकिन मौसम को लेकर भी सभी की नजरें रहने वाली हैं, जिसमें मुकाबले के दौरान भारी बारिश की संभावना भी जताई गई है।
भुवनेश्वर कुमार की वापसी को लेकर रहेंगी नजरें
वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी टी20 मैच के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड में एक बदलाव किया गया है, जिसमें अर्शदीप सिंह के चौथे टी20 मैच में चोटिल होने के चलते उनकी जगह पर अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को शामिल किया गया है। ऐसे में न्यूजीलैंड के आगामी दौरे से पहले भुवनेश्वर कुमार को इस मैच में खेलने का मौका मिलता है या नहीं इसको लेकर सभी की नजरें रहने वाली हैं।
बेंगलुरु में दो साल बाद हो रहा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला
भारतीय क्रिकेट टीम बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में 2 साल के लंबे अंतराल के बाद टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेलेगी। वहीं इस मैदान की पिच को लेकर बात की जाए तो वहां पर अब तक बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला है, लेकिन बारिश के चलते पिच में मौजूद नमी का फायदा तेज गेंदबाजों को मिल सकता है जिससे शुरुआती ओवर्स में तेजी से रन बनाना आसान काम नहीं रहने वाला है।
यहां पर देखिए दोनों टीमों का पांचवें टी20 मैच के लिए स्क्वॉड
भारत - अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, मयंक यादव, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, कुलदीप यादव, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई।
वेस्टइंडीज - शे होप (विकेटकीपर, कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, शिमरन हेटमायर, रोवमन पावेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, शमर स्प्रिंगर, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ, अकील होसेन, अमीर जंगू, मैथ्यू फोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, कामिल पूरन।
Live updates : IND vs WI 5th T20I Live Updates
-
October 17, 2026 7:54 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
कटऑफ समय मुकाबला शुरू होने का 9:41 है
भारत और वेस्टइंडीज के बीच में टी20 सीरीज का पांचवां मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में अब तक बारिश के खलल की वजह से शुरू नहीं हो सका है, जिसमें कटऑफ टाइम को लेकर बात की जाए तो वह भारतीय समयानुसार रात 9:41 बजे है।
-
October 17, 2026 7:36 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
भारतीय टीम इस सीरीज के बाद न्यूजीलैंड के दौरे पर होगी रवाना
वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खत्म होने के बाद टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के लंबे दौरे पर रवाना होना है, जिसमें श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया 22 अक्टूबर से पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलने मैदान पर उतरेगी।
-
October 17, 2026 7:21 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
शाम 7:35 से कम होने शुरू हो जाएंगे ओवर्स
भारत और वेस्टइंडीज के बीच में 5वां टी20 मैच बारिश के खलल की वजह से अब तक शुरू नहीं हो सका है, जिसमें मैदान अभी भी कवर्स से ढका हुआ है तो वहीं भारतीय समयानुसार शाम 7:35 से ओवर्स कम होने शुरू हो जाएंगे।
-
October 17, 2026 7:02 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
बेंगलुरु में बारिश हुई तेज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच में बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाने वाले 5वां टी20 मुकाबला बारिश के खलल की वजह से अब तक शुरू नहीं हो सका है, जिसमें मैदान कवर्स से ढका हुआ है और अभी बारिश काफी तेज हो रही है।
-
October 17, 2026 6:52 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
वेस्टइंडीज का 5वें टी20 मैच के लिए स्क्वॉड
शे होप (विकेटकीपर, कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, शिमरन हेटमायर, रोवमन पावेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, शमर स्प्रिंगर, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ, अकील होसेन, अमीर जंगू, मैथ्यू फोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, कामिल पूरन।
-
October 17, 2026 6:40 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
पांचवें टी20 मैच के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, मयंक यादव, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, कुलदीप यादव, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई।
-
October 17, 2026 6:32 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
बेंगलुरु में अभी भी बारिश जारी
बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच में खेले जाने वाले 5वें टी20 मैच में बारिश के खलल की वजह से मैदान को कवर्स को ढका हुआ है, जिसमें टॉस में देरी है।
-
October 17, 2026 6:26 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
स्टेडियम के ऊपर बादलों का जमावड़ा
बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच में खेले जाने वाले 5वें मुकाबले में बारिश के चलते जहां टॉस में देरी है तो वहीं मैदान पर के ऊपर अभी बादलों का जमावड़ा भी देखने को मिल रहा है।
-
October 17, 2026 6:23 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
5वें टी20 मैच के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड में हुआ एक बदलाव
वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम के स्क्वॉड में बदलाव किया गया है, जिसमें अर्शदीप सिंह के चौथे मुकाबले में चोटिल होने के बाद उनकी जगह पर भुवनेश्वर कुमार को शामिल किया गया है, जो न्यूजीलैंड के दौरे पर टी20 सीरीज के लिए भी टीम इंडिया के स्क्वॉड का हिस्सा हैं।
-
October 17, 2026 6:10 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
बेंगलुरु में मुकाबले के दौरान भारी बारिश की संभावना
भारत और वेस्टइंडीज के बीच में बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले 5वें टी20 मुकाबले के दौरान भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जिसमें एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार बारिश होने की संभावना लगभग 50 फीसदी से अधिक है।
-
October 17, 2026 6:03 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
बेंगलुरु में हो रही है बारिश
भारत और वेस्टइंडीज के बीच में टी20 सीरीज का आखिरी मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा, लेकिन बारिश के चलते मुकाबला शुरू होने में देर हो सकती है, जिसमें अभी मैदान को कवर्स से ढका हुआ है।
-
October 17, 2026 6:01 PM (IST) Posted by Abhishek Pandey
दोनों टीमों की नजरें सीरीज जीत पर
भारत और वेस्टइंडीज के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज अभी 2-2 की बराबरी पर है, जिसमें सीरीज का 5वां और निर्णायक मुकाबला आज बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें दोनों टीमों की नजरें सीरीज जीतने को लेकर रहने वाली हैं।