1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंडिया ए ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेज किया 363 रन का टारगेट, एक भी बल्लेबाज का शतक नहीं

इंडिया ए ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेज किया 363 रन का टारगेट, एक भी बल्लेबाज का शतक नहीं

इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए महिला टीमों के बीच तीसरा वनडे मैच मोहाली के PCA स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने आसानी से 363 रन के बड़े टारगेट को हासिल किया। इंडिया ए ने इस सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया।

Minu Mani- India TV Hindi
Image Source : PTI मिन्नू मनी

मोहाली के PCA स्टेडियम में इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए महिला टीमों के बीच तीसरा अनऑफिशियल वनडे मैच खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार्ली नॉट की शानदार शतकीय पारी के बदौलत 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 362 रन बनाए थे। जवाब में टीम इंडिया ने 363 रन के टारगेट को 6 विकेट गंवाकर 48.2 ओवर में हासिल कर लिया। टीम इंडिया के लिए रन चेज में मिन्नू मनी ने सबसे ज्यादा 56 बॉल पर 88 रन की पारी खेली। इंडिया ए की टीम ने इस टारगेट को 4 विकेट और 10 गेंद रहते हासिल कर लिया, लेकिन हैरानी की बात ये रही कि इंडिया की तरफ से इस मैच में एक भी बल्लेबाज ने शतक लगाया लेकिन फिर भी टीम ने बड़े टारगेट को हासिल कर लिया। इस सीरीज के पहले मैच में भी टीम इंडिया ने जीत दर्ज की थी।

चार्ली नॉट ने लगाया शानदार शतक

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ए की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट गंवाकर 362 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से चार्ली नॉट ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए महज 70 गेंदों में 12 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 109 रन की शतकीय पारी खेली। उनका साथ निभाते हुए कोर्टनी वेब ने भी 92 गेंदों में 95 रन बनाए और दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 166 रनों की मजबूत साझेदारी हुई। भारतीय गेंदबाजी में वैष्णवी शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने 10 ओवर में 48 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए, जबकि निक्की प्रसाद ने महंगे साबित होने के बावजूद 4 विकेट चटकाए। उन्होंने अपने 10 ओवर में 84 रन खर्च कर दिए।

इंडिया ए के लिए मिन्नू मनी ने खेली मैच विनिंग पारी

363 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया ए की शुरुआत धीमी रही और टीम ने 85 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद निक्की प्रसाद और अनुष्का शर्मा ने 63 बॉल पर 91 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाला। निकी ने 71 बॉल पर 76, वहीं अनुष्का शर्मा ने 42 गेंदों में 58 रन बनाए। अंत में मिन्नू मनी की तूफानी बल्लेबाजी ने मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने केवल 56 गेंदों पर 12 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 88 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। जिंतीमानी कलिता (नाबाद 19) के साथ मिलकर मिन्नू ने 10 गेंद शेष रहते इंडिया ए को 48.2 ओवर में 364 के स्कोर तक पहुंचाकर ऐतिहासिक जीत दिलाई। ऑस्ट्रेलिया के लिए चार्ली नॉट ने गेंदबाजी में भी दो विकेट लिए।

यह भी पढ़ें

IND vs WI वनडे सीरीज से पहले शुभमन गिल को लगी चोट, क्या खेल पाएंगे पहला ODI मैच?

जोस बटलर तीसरे वनडे से हुए बाहर, फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 9 हजार रन बनाने वाला खिलाड़ी बना रिप्लेसमेंट

Latest Cricket News